{"_id":"5991fd114f1c1bab4a8b462e","slug":"madarsas-of-lucknow-to-sing-national-anthem","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मदरसों में गाया जाएगा राष्ट्रगान, जश्न मनाने की सारी तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मदरसों में गाया जाएगा राष्ट्रगान, जश्न मनाने की सारी तैयारियां पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार भी मदरसों में झंडारोहण होगा और राष्ट्रगान गाया जाएगा। लखनऊ के मदरसों में आजादी का जश्न मनाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रगान को लेकर जताई जा रही शंकाओं को नकारते हुए राजधानी के कई मदरसों ने साफ कहा कर दिया है कि देश की आजादी के बाद से अब तक बगैर की किसी दबाव के हमारे यहां राष्ट्रगान गाया जाता रहा है और आगे भी गाया जाएगा।
विज्ञापन
ऐशबाग ईदगाह स्थित दारुल उलूम फरंगी महल हो या फिर मलिहाबाद कटौली स्थित मदरसा जामिया सैयद अहमद शहीद या फिर मदरसा इरम मॉडल स्कूल व मदरसा आइडियल गर्ल्स स्कूल सभी जगह स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दारुल उलूम फरंगी महल में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महल झंडारोहण करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजादी का जश्न मुसलमान हमेशा से मनाते आए हैं। इस बार भी इसे पूरी शान से मनाया जाएगा। वहीं जामिया सैयद अहमद शहीद में मौलाना सलमान नदवी तिरंगा फहराएंगे। मौलाना ने सभी मदरसा प्रबंधन से कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने की अपील की ताकि कोई आरोप न लगे।
मदरसा आइडियल गर्ल्स स्कूल और मदरसा इरम के निदेशक ख्वाजा फैजी यूनुस ने बताया कि इस बार भी झंडारोहण, राष्ट्रगान और बच्चों रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा।