फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madarsa Survey is not a investigation.

Madarsa Survey: मदरसों का सर्वे किसी भी तरह की जांच नहीं, चेयरमैन ने प्रबंधनों के नाम जारी किया संदेश

Sat, 26 Nov 2022 10:04 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Nov 2022 10:04 AM IST
सार

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि मदरसा सर्वे किसी भी तरह की जांच नहीं थी बल्कि यह एक सामान्य सर्वे था जिसकी मदद से योजनाएं बनाई जाती हैं। 

विज्ञापन
Madarsa Survey is not a investigation.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा है कि मदरसों का सर्वे किसी भी प्रकार की जांच नहीं थी। कोई भी मदरसा फर्जी, नकली या अवैध नहीं है।

विज्ञापन


सभी मदरसा प्रबंधन को भेजे गए संदेश में उन्होंने कहा है कि सरकारें समय-समय सर्वे कराती हैं और जो डाटा प्राप्त होता है उसके जरिये योजनाओं को बनाया जाता है। सर्वे की चर्चा इसलिए ज्यादा हो गई क्योंकि पूर्व की सरकारों का मदरसों की सुधार की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उच्च शिक्षा नीति लाएगी सरकार, हर जिले में खुलेंगे नए संस्थान, ये है पूरी योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अनारक्षित हो सकती है लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद में महपौर की सीट


उन्होंने कहा कि मदरसों का जो सर्वे हुआ है उसे सामान्य सर्वे समझा जाए, यह किसी भी प्रकार की जांच नहीं थी। मदरसा शिक्षा परिषद की संस्तुति पर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का ऐतिहासिक कार्य तमाम मदरसा संचालकों और प्रबंधकों के सहयोग से पूरा हुआ है। इसके लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed