फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   madarsa scholorship.

मदरसा प्रबंधक नहीं चाहते ऑन लाइन छात्रवृत्ति

Sat, 20 Sep 2014 03:35 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Sep 2014 03:35 AM IST
विज्ञापन
madarsa scholorship.

मदरसों के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति ऑनलाइन खातों में न जाए इसके लिए मदरसा प्रबंधक पूरी ताकत लगाये हुए हैं। सरकार के निर्णय के खिलाफ अब तक चार-पांच वाद न्यायालयों में दाखिल हो चुके हैं।

विज्ञापन


हालांकि सरकार भी अपने निर्णय पर अडिग है और मदरसा प्रबंधकों से न्यायालय में लड़ाई लड़ रही है।

अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक के साथ ही मेरिट कम मीन्स के तहत छात्रवृत्ति देता है। सरकार ने ये छात्रवृत्ति ऑनलाइन देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इससे छात्र-छात्राओं का वजीफा सीधे उनके बैंक खाते में जाने लगा। मदरसा संचालक इसका विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में संचालक न्यायालय का भी सहारा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार अ़डिग, नहीं बदलेगी अपना फैसला

madarsa scholorship.

सरकार अब तक दो वादों को खारिज करा चुकी है। गौरतलब है कि अब तक मदरसा संचालकों के खाते में ही छात्रवृत्ति का पैसा दे दिया जाता था।

इसके बाद वे अपने यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पैसा बांटने में खेल करते थे। इन्हीं शिकायतों के चलते सरकार ने वजीफा सीधे छात्रों के खाते में भेजने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण फैजुर्रहमान कहते हैं कि छात्रवृत्ति का पैसा सीधे छात्रों के खाते में ही दिया जाएगा। इसके लिए चाहे जितनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी सरकार पीछे नहीं हटेगी।

अब तक कई वाद खारिज कराये जा चुके हैं। एक-दो वाद और बचे हैं शीघ्र ही उनका भी निस्तारण हो जाएगा।

केंद्र सरकार भी अपनाएगी यही जरिया

madarsa scholorship.

केंद्र सरकार भी अब छात्रवृत्ति का पैसा सीधे बैंक खाते में देने जा रही है। सरकार ने दो योजनाओं मेरिट कम मीन्स व पोस्ट मैट्रिक में यह निर्णय लिया है। अभी तक केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को पैसा भेजती थी।

इसके बाद प्रदेश सरकार उन्हें मदरसा संचालकों को देती थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने नया सिस्टम लागू कर दिया है। अब प्रदेश सरकार केवल डिमांड भेजेगी।

इसके साथ ही छात्रों के विवरण व उनका बैंक खाता नंबर देना होगा। इसी खाते में सीधे केंद्र सरकार छात्रवृत्ति का पैसा ट्रांसफर करेगी। हालांकि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की व्यवस्था पहले की ही तरह चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed