{"_id":"63bd18a2b885196ca33bada5","slug":"madarsa-board-should-work-according-to-rules-of-basci-shisha-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madarsa in UP: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बोले- बेसिक शिक्षा बोर्ड के नियमों के आधार पर ही काम करे मदरसा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madarsa in UP: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बोले- बेसिक शिक्षा बोर्ड के नियमों के आधार पर ही काम करे मदरसा बोर्ड
Tue, 10 Jan 2023 04:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:52 PM IST
सार
यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ने प्रदेश के मदरसा बोर्ड को बेसिक शिक्षा के नियमों के अनुसार काम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री धर्मपाल सिंह।
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा के नियमों के आधार पर ही मदरसा शिक्षा बोर्ड भी कार्य करें। इसमें मदरसा के विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि हो। वह विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा के उन्नयन के संबंध में आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि बोर्ड द्वारा पाठ्यक्रम, समयसारिणी निर्धारण, अवकाश, परीक्षा प्रक्रिया आदि कार्य नियमानुसार और सुनियोजित रूप से कराए जाएं। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाए। जिससे उनके साथ ही अन्य बच्चों का मनोबल बढ़े। उनमें एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो।
विज्ञापन
बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद, अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग, निदेशक जे. रीभा और रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
प्रस्तुतीकरण भी देखा
बैठक में मंत्री ने हाई फ्रीक्वेंसी स्ट्रक्चर तकनीक पर काम करने वाले एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल विकास व रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के एक प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण भी देखा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर गहनता से विचार किया जाएगा।