फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   M Sc physics semester exam will start from 19 September.

Lucknow University: एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 19 सितंबर से

Tue, 13 Sep 2022 08:11 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Sep 2022 08:11 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमएससी फिजिक्स की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। पहले घोषित तारीखें नेट परीक्षा से टकरा रही थीं।
 

विज्ञापन
M Sc physics semester exam will start from 19 September.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमएससी के छात्रों की नेट से टकरा रहीं परीक्षा तिथियों को देखते हुए दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम संशोधित किया है। अब एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 सितंबर की जगह 19 सितंबर से शुरू होंगी।

विज्ञापन


हाल ही में विद्यार्थियों ने ट्विट कर जानकारी दी थी कि एक तरफ 16 सितंबर को एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं वहीं दूसरी तरफ 16 सितंबर को ही उनसे संबंधित विषयों की नेट की परीक्षाएं भी हैं। दोनों की परीक्षाएं एक साथ होने की वजह से उनके सामने काफी समस्या है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इसे देखते हुए सेमेस्टर परीक्षा तिथि में संशोधन की मांग की थी, जिसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्या को देखते हुए इसमें संशोधन किया। इस क्रम में मंगलवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. पूनम टंडन ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 सितंबर से 30 सितंबर तक और एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स की परीक्षाएं 19 से 26 सितंबर तक दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed