{"_id":"684ddeafea377835bc031621","slug":"lviv-universitys-prof-ravikant-gets-sanction-to-prosecute-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1250158-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि के प्रो. रविकांत पर मुकदमा चलाने की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि के प्रो. रविकांत पर मुकदमा चलाने की मंजूरी
Sun, 15 Jun 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
लविवि के प्रो. रविकांत पर मुकदमा चलाने की मंजूरी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) के हिंदी विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविकांत चंदन पर मुकदमा चलाने की अनुमति विवि प्रशासन ने दे दी है। कुलपति प्रो. आलोक राय ने अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद कुलसचिव डॉ. विद्यानंद त्रिपाठी ने इस संबंध में पत्र जारी कर शासन को सूचित कर दिया है।
गृह विभाग की ओर से 18 नवंबर 2024 को विवि प्रशासन से अभियोजन की स्वीकृति मांगी गई थी। इसमें 19 सितंबर को भेजे गए एक पत्र का हवाला भी दिया गया था। कार्यपरिषद से अपेक्षित सहमति के बाद कुलपति ने अभियोजन की मंजूरी प्रदान की।
लगातार विवादों में रहे हैं प्रोफेसर
डॉ. रविकांत पूर्व में भी विवादों में रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर पर की गई उनकी टिप्पणी पर जमकर हंगामा हुआ था। हाल ही में आरएसएस पर सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर भी बवाल खड़ा हो गया था। डॉ. रविकांत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि सोनम और मुस्कान जैसी लड़कियां आरएसएस के नफरती सोच की उपज हैं। इस बयान के बाद छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।