फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lviv to host Yoga Festival ahead of International Yoga Day

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लविवि में होगा योग महोत्सव

Thu, 28 May 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Lviv to host Yoga Festival ahead of International Yoga Day
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व लखनऊ विश्वविद्यालय में सात जून को योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विषय पर सेमिनार भी होगा। कार्यक्रम में कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास कराया जाएगा। योग विशेषज्ञ स्वास्थ्य व व्यक्तित्व विकास और मानसिक शांति जैसे विषयों पर व्याख्यान देंगे तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। आयोजन में लविवि के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं के साथ आमजन की भी सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन

योग संकाय के समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली की ओर से देशभर के 100 चयनित स्थानों पर योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। लविवि के योग संकाय को भी इसके लिए चुना गया है। योग महोत्सव का आयोजन सात की सुबह 5:30 बजे विवि के द्वितीय परिसर स्थित क्रीड़ा स्थल पर होगा। साथ ही योग एवं स्वास्थ्य विषयक सेमिनार भी होगा। कार्यक्रम में डायबिटीज, हाई बीपी, मोटापा, तनाव, दमा और आर्थराइटिस के पीड़ितों के लिए निशुल्क परामर्श शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed