फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lviv students shine bright in GATE exam, 26 pass

Lucknow News: गेट परीक्षा में चमके लविवि के सितारे, 26 हुए सफलता

Sat, 21 Mar 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lviv students shine bright in GATE exam, 26 pass
लखनऊ। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2026) में लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के विद्यार्थियों ने कामयाबी पाई है। संकाय के 26 विद्यार्थी सफल रहे हैं। इनमें से कई ने ऑल इंडिया रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

परीक्षा में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शाखाओं के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बीटेक के तीसरे वर्ष के छात्र लक्ष्य सक्सेना ने ऑल इंडिया 212वीं रैंक हासिल कर संकाय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। रूपेश कुमार (एआईआर 3781), प्रिंसी बल्लभ (एआईआर 4817) और शिवपाल यादव (एआईआर 5899) ने भी अच्छी रैंक पाई है।
विज्ञापन


छात्राओं में सान्योगिता पांडेय, पूरवी मालवीय, आलिया हैदर, स्नेहा गुप्ता, प्रगति त्रिपाठी और अन्विता सिंह ने परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, शोध संस्थानों में प्रवेश और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। डाटा साइंस में लखनऊ के गौरांग रंजन सिंह ने ऑल इंडिया 362वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता उप्र. शासन में गृह विभाग में अनुसचिव हैं। कुलपति प्रो. जेपी. सैनी व संकाय के शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed