फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lviv: Exam form will be filled up to 20, numbers will have to be uploaded for practical oral exam till 20

लविवि : 20 तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म, 20 तक प्रैक्टिकल मौखिक परीक्षा के अपलोड करने होंगे नंबर

Thu, 16 Dec 2021 10:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Dec 2021 10:17 PM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना के अनुसार यूजी-पीजी, डिप्लोमा कोर्सों की नियमित, बैक व छूटी परीक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फार्म (प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर) भरने की तिथि 20 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Lviv: Exam form will be filled up to 20, numbers will have to be uploaded for practical oral exam till 20
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने का एक और मौका दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना के अनुसार यूजी-पीजी, डिप्लोमा कोर्सों की नियमित, बैक व छूटी परीक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फार्म (प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर) भरने की तिथि 20 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विवि के छात्रों को अलग से कोई शुल्क नहीं जमा करना है जबकि कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा फार्म निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ अपने कॉलेज में जमा करेंगे। वहीं इंटरनल, प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा के इंटरनल ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराने की तिथि भी (लॉ व आईएमएस को छोड़कर) 20 जनवरी तक बढ़ा दी है। सभी हेड, निदेशक व कॉलेज प्राचार्य इसकी हार्ड कॉपी भी 22 जनवरी तक परीक्षाफल प्रकोष्ठ को उपलब्ध कराएंगे। नंबर ऑनलाइन अपलोड न किए जाने पर विश्वविद्यालय इसे स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed