फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lviv: Applications open for full-time and part-time PhD courses

लविवि : पीएचडी में फुलटाइम, पार्टटाइम कोर्स के लिए आवेदन शुरू

Thu, 28 May 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Lviv: Applications open for full-time and part-time PhD courses
लखनऊ। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। विवि ने पूर्णकालिक और अंशकालिक दोनों श्रेणियों में पीएचडी की व्यवस्था की है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। 1060 पूर्णकालिक व 374 पार्टटाइम सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। कुल पूर्णकालिक सीटों में विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर्गत 482 सीटें हैं।
विज्ञापन

पीएचडी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास चार वर्षीय स्नातक डिग्री और एक वर्षीय मास्टर डिग्री या तीन वर्षीय स्नातक डिग्री के साथ दो वर्षीय मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55 फीसदी अंक होना आवश्यक है। चार वर्षीय स्नातक डिग्री के आधार पर सीधे पीएचडी में प्रवेश लेने वाले के लिए न्यूनतम 75 फीसदी अंक अनिवार्य किए गए हैं। साथ ही किसी पीयर-रिव्यूड जर्नल में एक शोध प्रकाशन भी जरूरी होगा।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को अंकों में पांच फीसदी की छूट मिलेगी। पूर्णकालिक शोधार्थियों के लिए वार्षिक शुल्क 10,126 रुपये है। अंशकालिक पीएचडी के लिए शुल्क 52,580 रुपये और अंतरराष्ट्रीय शोधार्थी के लिए शुल्क 1.52 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि वर्ष में दो बार मई व दिसंबर में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया का आयोजन करेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट lkouniv.ac.in के समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये है।



तीन चरणों में होगी प्रवेश प्रक्रिया

लविवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में यूजीसी-जेआरएफ, सीएसआईआर-जेआरएफ, आईसीएआर, आईसीएमआर, डीएसटी और एआईसीटीई जैसी राष्ट्रीय फेलोशिप परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। दूसरे चरण में यूजीसी-नेट और सीएसआईआर-नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन होगा। इसके बाद बची सीटों पर विवि स्तर पर रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (आरईटी) होगा।




रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट और अंतिम चयन का आधार

आरईटी में 50 फीसदी प्रश्न शोध पद्धति और बाकी विषय आधारित होंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 व आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक अनिवार्य होंगे। अंतिम चयन 70 फीसदी आरईटी और 30 फीसदी साक्षात्कार अंकों के आधार पर किया जाएगा।





सीटों का विभागवार ब्योरा

विषय-नियमित सीटें-पार्ट टाइम सीटें

प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरात्तत्व-19-13

मानवशास्त्र-14-1

व्यवहारिक अर्थशास्त्र-34-10

अरब कल्चर-15-2

अरेबिक-4-5

जैव रसायन-7-3

वनस्पति विज्ञान-35-6

रसायन विज्ञान-68-11

वाणिज्य-67-10

अर्थशास्त्र-56-10

शिक्षाशास्त्र-50-24

अंग्रेजी-30-0

फ्रेंच-8-7

भूगोल-15-0

भूगर्भ विज्ञान-6-2

हिन्दी-47-23

पत्रकारिता एवं जनसंचार-2-0

विधि-40-66

लाइब्रेरी साइंस-3-4

प्रबंध अध्ययन-80-59

गणित-21-1

एमआईएच-18-0

प्राच्य संस्कृत-1-2

दर्शनशास्त्र-10-2

शारीरिक शिक्षा-21-0

भौतिक विज्ञान-67-16

राजनीति विज्ञान-60-0

मनोविज्ञान-13-0

लोक प्रशासन-0-17

पब्लिक हेल्थ-0-2

संस्कृत-28-20

समाज कार्य-20-09

समाजशास्त्र-52-33

सांख्यिकी-7-8

वेस्टर्न हिस्ट्री-3-2

प्राणिशास्त्र-49-0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed