फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   luxury bus and truck seized

Lucknow News: लग्जरी बस और तीन ट्रक सीज, छह का चालान

Fri, 15 Dec 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
luxury bus and truck seized
रायबरेली। ऊंचाहार में एनटीपीसी की राख की ढुलाई करने वाले ट्रकों की बृहस्पतिवार को पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया। छह अन्य ट्रकों का चालान किया गया है। इसके अलावा एआरटीओ ने सिविल लाइंस क्षेत्र में दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस को सीज किया है।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग की शिकायत पर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट बाबूराम और सीओ (ट्रैफिक) अमित सिंह के साथ चेकिंग की गई। इसके साथ ऐश पॉन्ड का निरीक्षण किया गया। तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज करके ऊंचाहार पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने शहर के सिविल लाइंस इलाके में दिल्ली जा रही लग्जरी बस की जांच की। पता चला कि बिना टैक्स चुकाए बस का संचालन किया जा रहा है। इस पर बस को सीज करके सिविल लाइंस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed