फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lungs choking due to stove smoke

Lucknow News: चूल्हे के धुएं से घुट रहा फेफड़ों का दम

Sat, 06 Jun 2026 03:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
Lungs choking due to stove smoke
लखनऊ। चूल्हे में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी, उपले और फसल अवशेष जैसे बायोमास ईंधनों का धुआं फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का बड़ा कारण बन रहा है। चिंता की बात यह है कि केवल धुएं के करीब रहने वाले ही नहीं, बल्कि घर के बाकी लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। राजधानी स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों की ओर से किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. अनुज कुमार पांडेय और उनके सहयोगियों की ओर से किए गए इस अध्ययन को प्रतिष्ठित जर्नल लंग इंडिया में प्रकाशित किया गया है। 416 सीओपीडी मरीजों किए गए अध्ययन में करीब 35 प्रतिशत मरीजों ने कभी धूम्रपान नहीं किया था। ऐसे मरीजों में बायोमास ईंधन के धुएं का संपर्क सबसे फेफड़ों की समस्या का बड़ा जोखिम कारक पाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में चूल्हे के ज्यादा इस्तेमाल के कारण वहां की महिलाएं इससे ज्यादा प्रभावित पाई गईं।अध्ययन में यह भी पाया गया कि धुएं के लगातार संपर्क से फेफड़ों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय गिरावट आती है। डॉ. अजय कुमार वर्मा ने स्वच्छ ईंधन अपनाने, रसोई में पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने और घरेलू वायु प्रदूषण कम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


- फैक्ट फाइल

- 416 सीओपीडी मरीजों पर किया गया अध्ययन
- 35 फीसदी मरीज गैर-धूम्रपान करने वाले मिले
- लकड़ी, कोयला व बायोमास ईंधन का धुआं प्रमुख - जोखिम कारक
- ग्रामीण महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित
- 2.6 अरब लोग दुनिया में अब भी ठोस ईंधन का उपयोग करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed