फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lunar eclipse in sky

आकाश में कल सुबह देखिए चंद्रग्रहण का नजारा

Fri, 18 Oct 2013 02:10 AM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
अतुल भारद्वाज/लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse in sky

शुक्रवार देर रात से लखनऊ सहित पूरे भारत में आंशिक चंद्रग्रहण रहेगा। नंगी आंखों से चंद्रग्रहण को अधिकतम स्पष्ट रूप से शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


यह चंद्रग्रहण शनिवार सुबह देर तक रहेगा। वैज्ञानिकों ने इससे किसी भी तरह के नुकसान से मना किया है।

विज्ञान एवं तकनीकी परिषद के मुताबिक, एक खंड छायायुक्त चंद्रग्रहण शुक्रवार देर रात से शुरू होगा, जिसे पूरे भारत में देखा जा सकता है।

इस आंशिक चंद्रग्रहण का असर शनिवार की सुबह 3:21 बजे से लेकर 7:20 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण पृथ्वी की प्रति छाया की वजह से पैदा होगा।

केंद्रीय क्षेत्र की प्रति छाया की वजह से चंद्रमा पर अंधेरा हो जाएगा। यह तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की प्रति छाया के पास से गुजरता है।

इस बीच चंद्रमा के स्पष्ट रूप से लाल होने की उम्मीद की जा सकती है। इसकी वजह सूर्य की रोशनी ग्रहण के समय पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर गुजरती है।

इसमें नीली रोशनी लाल रंग की जगह ज्यादा अवशोषित हो जाती है। परियोजना समन्वयक अनिल यादव ने बताया कि अधिकतम ग्रहण सुबह 5:21 बजे रहेगा।

कुल समय भारत में सुबह 3:21 बजे से 7:20 बजे है। इस दौरान चंद्रमा की कुल 76.5 प्रतिशत परत पृथ्वी की प्रति छाया के अंदर छिपी रहेगी। अगला चंद्रग्रहण 15 अप्रैल 2014 को होगा।
विज्ञापन


हालांकि, यह केवल उत्तरी अमेरिका में ही दिखाई देगा। भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा। ऐसे में शनिवार को होने वाला चंद्रग्रहण महत्वपूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed