फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucky Auto defeated CVCL

Lucknow News: लकी आटो ने सीवीसीएल को हराया

Sat, 28 Mar 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lucky Auto defeated CVCL
लखनऊ। आरडीएसओ स्टेडियम में खेले गए सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में लकी आटो ने सीवीसीएल को चार विकेट से हरा दिया। सीवीसीएल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 144 रन ही बना सकी। शशि प्रकाश मीना ने 40 और संजय गिरि ने नाबाद 30 रन बनाए। तेज नारायण को चार जबकि गुलरेज रिजवी व संदीप छाबड़ा ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में लकी आटो ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। विकेटों के पतझड़ के बीच कैद जौहर ने 47 गेंदों पर पांच चौके व एक छक्के से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ देते हुए सैफुल ने 18 गेंदों पर 2 चौके व पांच छक्के से आतिशी नाबाद 47 रन बनाते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed