फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow's traffic will be changed for three days from today on account of Ram Navami fair

Lucknow News: रामनवमी मेले पर आज से तीन दिन बदला रहेगा लखनऊ का यातायात

Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's traffic will be changed for three days from today on account of Ram Navami fair
लखनऊ। रामनवमी पर लगने वाले मेले के अवसर पर तीन दिन यातायात परिवर्तित रहेगा। डायवर्जन प्लान आठ अप्रैल की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। इमरजेंसी की स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


- सीतापुर की ओर से संतकबीरनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहा, टेढ़ीपुलिया चौराहा, कुर्सी रोड होते हुए बेहटा चौराहा, किसान पथ के रास्ते सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे।
विज्ञापन

- कानपुर नगर, उन्नाव की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का बाराबंकी, अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन जुनाबगंज मोड़ से बंथरा होते हुए दरोगाखेड़ा से किसान पथ जाएंगे, फिर कबीरपुर तिराहे से सुल्तानपुर रोड होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आगरा एक्सप्रेसवे, हरदोई की ओर से गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, संतकबीरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन मोहान से किसान पथ होते हुए कबीरपुर तिराहा पर उतरकर सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे।
कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन
कानपुर से अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाली बसें, भारी वाहन कानपुर, फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
उन्नाव की तरफ से आने वाले भारी वाहन

उन्नाव से अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाली बसें, भारी वाहन कानपुर, उन्नाव के दही चौकी से पुरवा, मौरावां, बछरावां, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे। इसके अलावा उन्नाव (ललऊखेड़ा) से बीघापुर, लालगंज, गुरुबक्शगंज, बछरावां से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते भी जा सकेंगे।

सीतापुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन

सीतापुर से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाली बसें, भारी वाहन चहलारी होकर बहराइच से गोंडा, बलरामपुर होकर जा सकेंगे। इसके अलावा सीतापुर से गोंडा, मनकापुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरियां, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाली बसें, भारी वाहन सीतापुर, इंटौंजा, कुमरावां, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते जा सकेंगेे।
हरदोई की तरफ से आने वाले भारी वाहन
हरदोई से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाली बसें, भारी वाहन हरदोई से मलिहाबाद, इंटौंजा, कुमरावां, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते हुए जाएंगे।
सुल्तानुपर रोड/हैदरगढ़ (बाराबंकी) की तरफ से आने वाले भारी वाहन
सुल्तानपुर रोड से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरियां, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाली बसं, भारी वाहन हैदरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।

रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन

रायबरेली रोड से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाली बसें, भारी वाहन बछरावां से हैदरगंढ़ के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article