फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknowites face travel problems due to strike

दूसरे दिन भी थमी राजधानी की रफ्तार

Fri, 20 Sep 2013 08:11 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 20 Sep 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
lucknowites face travel problems due to strike

राजधानी की रफ्तार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी प्रदर्शनकारियों के चलते

विज्ञापन
थम गई।

सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा मार्ग पर कब्जा कर लिया। इससे हजरतगंज, लालबाग, एनेक्सी, बर्लिंगटन चौराहे से लेकर चारबाग समेत अन्य इलाकों में जाम लगा रहा। इसका सबसे बड़ा खामियाजा ऑफिस, दैनिक यात्रियों और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उठाना पड़ा।

पुलिस ने डायवर्जन कराया, लेकिन उन मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने घंटों बाद प्रदर्शनकारियों को समझाकर धरनास्थल के अंदर भेजा। शाम चार बजे के बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।

सुबह 11 बजे से विधानसभा का घेराव करने जा रहे माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों को पुलिस ने बापू भवन के पास रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा-चारबाग मार्ग जाम कर दिया।

इसके चलते हजरतगंज, लालबाग, चारबाग, संकल्प वाटिका, बंदरियाबाग, हुसैनगंज, एनेक्सी, विधानभवन के पीछे से लेकर बर्लिंगटन चौराहे समेत समेत आसपास के एक से डेढ़ किमी के क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस ने सड़क के एक हिस्से में बैरीकेटिंग करके यातायात चालू कराया, लेकिन वाहनों की लंबी कतार से जाम लगा रहा। तीन घंटे तक प्रदर्शनकारी विधानभवन के सामने डटे रहे।

पुलिस ने हजरतगंज से चारबाग जाने वाले वाहनों को विधानभवन से पहले ही लालबाग की ओर बैरीकेडिंग लगाकर मोड़ दिया। इसी तरह एनेक्सी व सिविल अस्पताल की ओर से विधानभवन के पीछे से होकर आने वाले वाहनों को बापू भवन चौराहे से मोड़ा जा रहा था।

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने समझाकर धरनास्थल भेजा। एसपी ट्रैफिक सभाराज का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की वजह से कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed