फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Zoo: Wolves brought from Bahraich got a new enclosure and became a center of attraction for the people

लखनऊ चिड़ियाघर: बहराइच से लाए गए भेड़ियों को मिला नया बाड़ा, लोगों के लिए बने आकर्षण का केंद्र

Wed, 02 Oct 2024 07:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Oct 2024 07:00 AM IST
सार

Terror of wolf in UP: बहराइच के आदमखोर भेड़ियों को सोमवार से चिड़ियाघर के नए बाड़े में भेजा गया। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। अभी तक यह लोगों से दूर रखे गए थे। 

विज्ञापन
Lucknow Zoo: Wolves brought from Bahraich got a new enclosure and became a center of attraction for the people
बहराइच के भेड़िए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाब बाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में वन्य प्राणि सप्ताह की पूर्व संध्या पर आधुनिकीकृत सारस प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डाॅ अरूण कुमार ने किया। इसके साथ ही प्राणि उद्यान के भेड़िया बाड़े का लोकार्पण किया गया। बहराइच वन प्रभाग से रेस्क्यू कर लाये गये 2 भेड़ियों को बाड़े में अवमुक्त किया गया। 

विज्ञापन


बहराइच से आए भेड़ियों को मिला घर
हाल ही में बहराइच वन प्रभाग से रेस्क्यू किये गये 02 भेड़ियों को प्राणि उद्यान, लखनऊ में लाया गया था, जिन्हें प्राणि उद्यान के वन्य जीव चिकित्सालय में कोरेन्टाइन किया गया था। अब इनका कोरेन्टाइन पीरियड समाप्त हो गया है और आज इन्हें दर्शकों के देखने के लिए बाड़े में छोड़ दिया गया है। प्राणि उद्यान में पूर्व से 2 भेड़िये उपलब्ध थे, अब इनकी कुल संख्या 4 हो गयी है। प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने कहा कि 2 अक्तूबर से राज्य वन्य जीव सप्ताह शुरु हो रहा है जो धूमधाम से बुधवार से शुरु होगा। इस अवसर पर वन विभाग के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्तर प्रदेश, संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रेक्षागृह में बच्चों के लिए वन्य जीव संरक्षण पर आधारित लघु फिल्म / डाक्यूमेंट्री दिखायी जायेंगी। कहा कि यह प्रेक्षागृह इसी तरह आम जनमानस में आकर्षण का केन्द्र बना रहे। प्राणि उद्यान से सम्बन्धित लघु फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। जिसे 29 नवम्बर को प्राणि उद्यान में रिलीज किया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि प्राणि उद्यान के कबाड़ का सही ढंग से उपयोग करते हुए बहुत उपयोगी वस्तुएं बनायी हैं। प्राणि उद्यान, लखनऊ दर्शकों को हमेशा आकर्षित करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य प्राणि सप्ताह पर 12 वर्ष तक के सभी स्कूली बच्चों को प्रवेश निशुल्क
वन्य प्राणि सप्ताह के दौरान सप्ताह भर 12 वर्ष तक के सभी स्कूली बच्चे जो कि स्कूली ड्रेस एवं आई कार्ड के साथ आयेंगे, उन सभी को निःशुल्क प्रवेश रहता है। स्कूली बच्चों के लिए प्राणि उद्यान हमेशा से शिक्षा के केन्द्र रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed