फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow zoo lioness dies.

अब नहीं रही लखनऊ चिड़िया घर की शान ‘शुभांगी’

Tue, 18 Jul 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
 lucknow zoo lioness dies.
शुभांगी की ये तस्वीर पांच साल पहले की है। - फोटो : amar ujala

अरसे तक लखनऊ जू का आकर्षण बनी रही सबसे बुजुर्ग बब्बर शेरनी शुभांगी नहीं रही। बढ़ती उम्र के चलते वह कई महीनों से बीमार थी जिससे बेहद कमजोर हो गई थी। इसके चलते वह गोश्त नहीं खा पा रही थी।

विज्ञापन


उसे बोनलेस मीट दिया जा रहा था। उम्र अधिक हो जाने के कारण शुभांगी शेरनी के उसके दांत भी घिस गये थे और पंजों के नाखून भी हद तक घिस गये थे।

सोमवार सुबह 21 साल की मादा हाईब्रिड लॉयन शुभांगी ने अपने बाड़े में दम तोड़ दिया। गुजरात से आए बब्बर शेरों और उसके बाद वसुंधरा के शावकों की पैदाइश के बाद शुभांगी का बेड़ा बदल दिया गया था।
विज्ञापन


तीन-चार साल से वह संग्रहालय परिसर में खड़े हवाई जहाज के पीछे बब्बर शेर के बाड़े में बिल्कुल पीछे के बाड़े में रह रही थी। पर्सनल स्टाफ, साथी बब्बर शेर ही उसके नजदीक जा पाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से सिर्फ बोनलेस मीट पर जी रही थी

 lucknow zoo lioness dies.
शेरनी 'शुभांगी' का बाड़ा - फोटो : amar ujala

निदेशक लखनऊ प्राणि उद्यान अनुपम गुप्ता ने बताया कि शुभांगी को छतबीर प्राणि उद्यान चंडीगढ़ से अप्रैल 2003 में लाया गया था। तब वह साढ़े 6 वर्ष से अधिक की थी।

बीमारी के चलते उसे डॉक्टरों व कीपरों की विशेष निगरानी में रखा गया था। उसे खाने के लिये बिना हड्डी वाला नरम गोश्त दिया जा रहा था ताकि उसे खाने में दिक्कत न हो और उसे पचा सके।

निदेशक के मुताबिक उसे रेगुलर डोज के अलावा अलग से कैल्शियम, विटामिन दिए जा रहे थे। पोस्टमार्टम में उसके अंदरूनी अंगों का काम करना बंद करना पाया गया। सोमवार को जू परिसर में ही उसका शवदाह किया गया।

17-18 साल ही होती है उम्र

 lucknow zoo lioness dies.
शेरनी 'शुभांगी' का बाड़ा - फोटो : amar ujala

सामान्यत: शेरनी की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष की होती हैै। हालांकि विशेष रखरखाव और दिनचर्या के चलते ये कुछ और साल भी जीवित रह सकते हैं। शुभांगी का भी विशेष ध्यान दिया जाता था। शायद इसी वजह से वह 21 साल तक जीवित रही।

लेकिन शुभांगी की निशानी तक नहीं
हाइब्रिड लॉयन प्रजाति की होने के चलते शुभांगी को कभी भी क्रास नहीं कराया गया। यही कारण है कि हाइब्रिड लायन प्रिंस या शुभांगी की कोई संतान नहीं है।

जू में इस वक्त 21-22 साल का बुजुर्ग बब्बर शेर प्रिंस ही है, जो शुभांगी के बगल के बाड़े में रहता है। इसके अलावा वयस्क नर बब्बर शेर पृथ्वी, मादा वसुंधरा और 22 महीनों से अधिक उम्र के उनके चार शावक रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed