फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow zoo get his new name

अब नए नाम से जाना जाएगा लखनऊ का चिड़ियाघर

Tue, 23 Jun 2015 08:04 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
lucknow zoo get his new name

लखनऊ का ऐतिहासिक जू अब अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के नाम से पहचाना जाएगा। मंगलवार को यूपी कैबिनेट की बैठक में इस बात पर मोहर लगी। लखनऊ के साथ लखनऊ-कानपुर रोड में पड़ने वाले नवाबगंज पक्षी बिहार का नाम भी बदल गया है।

विज्ञापन


चन्द्रशेखर आजाद के नाम पर नवाबगंज पक्षी विहार का नाम परिवर्तित कर ‘शहीद चन्द्रशेखर आजाद पक्षी विहार, नवाबगंज’ उन्नाव रखने का निर्णय लिया है।

जिनके नाम पर लखनऊ के चिड़ियाघर का नाम रखा गया है उनके बारे में भी कुछ जान लीजिए। नवाब वाजिद अली शाह को अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 11 फरवरी, 1856 को अवध छोड़कर कोलकाता जाना पड़ा था।
विज्ञापन


नवाब वाजिद अली शाह कला-संस्कृति एवं पशुप्रेम के अलावा लेखन के भी शौकीन थे। उनके वंशज आसिफ अली मिर्जा बताते हैं कि वाजिद अली शाह ने सौ से अधिक किताबें लिखीं, जो अलग-अलग विषयों पर आधारित थीं। इनमें से दो किताबें जानवरों पर थीं। पहली जानवरों की शारीरिक संरचना(एनॉटमी) पर और दूसरी मछलियों पर, जो कि उस काल में समृद्घ का प्रतीक मानी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से कोलकाता जाने के बाद उन्होंने देश का पहला ओपेन जू खोला था। लखनऊ जू का नाम नवाब वाजिद अली शाह के नाम पर किए जाने के निर्णय पर कोलकाता में रह रहे उनकेवंशज आसिफ अली मिर्जा ने खुशी जताई है।

14 साल बाद बदल रहा जू का नाम

lucknow zoo get his new name

यह दूसरा मौका है, जब लखनऊ प्राणि उद्यान का नाम बदला जा रहा है। हालांकि, नाम बदलने से दर्शकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला, बल्कि लखनऊवासियों के लिए यह गौरव की ही बात होगी। लखनऊ जू वर्ष 1921 में अंग्रेजी हुकूमत में बनाया गया था।

जिसका नाम इंग्लैण्ड केतत्कालीन राजकुमार के नाम पर ‘प्रिंस ऑफ वेल्स जूलॉजिकल गार्डेन’ रखा गया था। देश की आजादी के करीब 80 साल बाद जू का नाम 4 जून, 2001 को बदलकर लखनऊ प्राणि उद्यान कर दिया गया।

लेकिन अब इसे वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के नाम से जाना जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि जू में बनी नगीने वाली बारादरी वाजिद अली शाह के शासनकाल में ही बनवाई गई थी।

लखनऊ से कोलकाता जाने पर नवाब वाजिद अली शाह ने कोलकाता में देश का पहला ओपेन जू स्थापित था। हालांकि, अब न तो उस जू का नामोंनिशां बाकी हैं और न ही जानवर बचे हैं। वाजिद अली शाह केपास पशु-पक्षियों का नायाब कलेक्शन भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed