{"_id":"6919ded1588babf3800590ff","slug":"lucknow-youth-murdered-for-refusing-to-withdraw-rape-case-body-found-on-railway-line-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर युवक की हत्या, रेलवे लाइन पर मिला शव, पुलिस बोली-ट्रेन की चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर युवक की हत्या, रेलवे लाइन पर मिला शव, पुलिस बोली-ट्रेन की चपेट में आया
Sun, 16 Nov 2025 07:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:55 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर दुबग्गा निवासी 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार रात गांव के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। युवक के पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी आलोक व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ दुबग्गा थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होना बता रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि घरवालों की तहरीर के मुताबिक युवक खेती करता था। अगस्त 2024 में उसकी नाबालिग बहन से आरोपी आलोक ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में आलोक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। दिसंबर 2024 में आरोपी जमानत पर रिहा होकर आया। इसके बाद वह युवक पर लगातार मुकदमा वापस लेने व समझौते का दबाव बनाने लगा। शनिवार शाम युवक घर से अकेला निकला। रात करीब साढ़े आठ बजे युवक का शव गांव के पास रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत हालत में मिलने की सूचना मिली। घरवालों का आरोप है कि आलोक ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर के अंदर VVIP भी नहीं ले जा सकेंगे फोन, दिल्ली ब्लास्ट के बाद बदले नियम; पीएम की वजह से फैसला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घनी आबादी के बीच मिला विस्फोटक का जखीरा, तहखाने मे भरा था आतिशबाजी का समान, नहीं थी कोई सुरक्षा
इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक के परिवार में पिता, मां व दो छोटी बहने हैं।
रेलवे लाइन से एक किलोमीटर दूर मिले युवक के जूते
युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। पैर से लेकर सिर व शरीर पर कई जगह चोट के गंभीर निशान थे। रविवार सुबह पुलिस को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूरी पर युवक के दोनों जूते मिले। परिजनों का आरोप है कि जिस जगह युवक का शव मिला, उस जगह वह कभी नहीं जाता था।