फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Explosives found in densely populated area in Tilaitnagar Barabanki.

UP: घनी आबादी के बीच मिला विस्फोटक का जखीरा, तहखाने मे भरा था आतिशबाजी का समान, नहीं थी कोई सुरक्षा

Sun, 16 Nov 2025 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Nov 2025 05:10 PM IST
सार

बाराबंकी शहर के एक मोहल्ले में विस्फोटक से भरा एक जखीरा बरामद हुआ है। सामग्री को बिना किसी सुरक्षा के रखा गया था। जरा सी चूक या लापरवाही इलाके में भारी तबाही मचा सकती थी।

विज्ञापन
UP: Explosives found in densely populated area in Tilaitnagar Barabanki.
अवैध हथियारों का जखीरा हुआ बरामद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले की टिकैतनगर की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत और पांच के घायल होने का मातम अभी थमा भी नहीं था कि शहर के बीचोंबीच एक और बड़ा धमाका होने की आशंका ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। घनी आबादी वाले पल्हरी चौराहे से जैदपुर रोड पर करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक भवन में पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध आतिशबाजी का जखीरा बरामद किया है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि जिस कारोबारी द्वारा यहां पटाखे का जखीरा इकट्ठा किया गया था उसका लाइसेंस पहले ही समाप्त हो चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम ने जब भवन पर छापा मारा तो अंदर का मंजर देखकर सभी दंग रह गए। घर के हर कमरे में पटाखों, गोलों और भारी मात्रा में आतिशबाजी का सामान ठूंस-ठूंस कर भरा पड़ा था। तहखाने में भी पूरा माल रखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना बड़ा खतरा बन चुका था।
विज्ञापन


सबसे हैरानी की बात यह कि शहर के बीच घनी आबादी के बीच इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के रखी गई थी। जरा सी चिंगारी या चूक पूरा इलाका तबाही के मलबे में बदल सकती थी। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि अवैध गोदाम के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब तक पांच डीसीएम भरकर आतिशबाजी का सामान बाहर निकाला जा चुका है और पूरी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में आतिशबाजी यहां कब और कैसे पहुंचाई गई। शहर में हुए ताजा खुलासे ने प्रशासन की व्यवस्था और लाइसेंसिंग सिस्टम पर फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed