{"_id":"6a87daaae35ba6bade04c806","slug":"lucknow-youth-murdered-following-a-dispute-over-buying-liquor-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पहले शराब खरीदने के विवाद में युवक की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पहले शराब खरीदने के विवाद में युवक की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत की पुष्टि
Fri, 21 Aug 2026 10:27 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, (बख्शी का तालाब) लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, (बख्शी का तालाब) लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:27 AM IST
सार
सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी डीसीपी ने बताया कि शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को एसयूवी का नंबर मिला। देर रात ही पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
- फोटो : Crime Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिगवां के शाहपुर चौराहे के पास शराब के ठेके पर पहले शराब खरीदने को लेकर हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक दिलीप उर्फ मोनू सिंह (25) की बुधवार रात कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। भाई सोनू की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर अभिषेक और अनुज समेत दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पोस्टामार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने बताया कि अटेसुवा गांव निवासी दिलीप शाहपुर चौराहे पर बुधवार रात करीब आठ बजे शराब ठेके गए थे। वहां पहले शराब खरीदने को लेकर दिलीप का दो युवकों से विवाद हो गया। दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। दिलीप के विरोध पर आरोपियों ने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
लाठी-डंडे लेकर एसयूवी से पहुंचते ही आरोपियों ने दिलीप पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इससे दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
ठेके के कर्मचारियों ने दिलीप को मरणासन्न हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिगवां पुलिस दिलीप को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी डीसीपी ने बताया कि शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को एसयूवी का नंबर मिला। देर रात ही पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। दिलीप के परिवार में भाई सोनू, मां मंजू देवी, पत्नी रोहिणी और 18 माह का बेटा है।
दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक चला प्रदर्शन: दिलीप की हत्या के बाद नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे कुम्हरावां चौराहे पर जाम लगा दिया। उन्होंने 50 लाख रुपये मुआवजे देने और भागे चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया। बाद में पुलिस और प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और दिलीप का शव लेकर गांव चले गए।