फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Youth murdered, body tied with cement bags and thrown into drain; missing for two days

Lucknow : युवक की हत्या, सीमेंट की बोरियों से बांधकर नाले में फेंका शव; दो दिन से लापता था

Mon, 24 Nov 2025 10:43 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 24 Nov 2025 10:43 PM IST
सार

लखनऊ में अमित कुमार का शव मौरंग भरी बोरियों से बांधकर नाले में फेंका मिला। गला दबाकर हत्या की आशंका है। पहचान सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद हुई। पुलिस जमीन विवाद और करीबियों की भूमिका की जांच कर रही है। इसी नाले में पूर्व में दो और शव मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Youth murdered, body tied with cement bags and thrown into drain; missing for two days
हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

लखनऊ में निगोहां क्षेत्र के राधाकृष्ण खेड़ा गांव निवासी अमित कुमार की हत्या कर शव गौतमखेड़ा गांव स्थित बांक नाले में फेंक दिया गया। हत्यारों ने शव दो बोरियों से बांधकर नाले में फेंका। इनमें मौरंग भरी थी, ताकि शव न उतराए।
एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक मजदूरी करने वाला अमित दो दिन से लापता थे।

लोगों ने उन्हें आखिरी बार शुक्रवार को देखा था। परिजनों ने गुमशुदगी नहीं दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि अमित के गले पर कसाव के निशान मिले हैं।आशंका जताई जा रही है कि अमित की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को छिपाने के लिए नाले में फेंक दिया गया। एसीपी ने बताया कि ग्रामीणों ने शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि शव के साथ रस्सी से मौरंग भरी दो बोरियां भी बांधी गई हैं। आशंका है कि हत्यारे नहीं चाहते थे कि अमित के शव की पहचान हो सके। हत्या के पीछे करीबियों की संलिप्तता का शक जताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी होने से शिनाख्त

पुलिस ने काफी देर तक स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। प्रधान ने भी शव की तस्वीर ग्रामीणों को भेजी, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी करने के बाद शव की पहचान राधाकृष्ण खेड़ा गांव निवासी ईश्वरदीन के बेटे अमित के रूप में हुई। बड़े भाई बेचा और छोटे भाई प्रेम ने बताया कि अमित नशे का आदी था। वह अक्सर घर से लापता हो जाता था। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

जमीन विवाद की दिशा में छानबीन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमित का कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। मामले में कोर्ट में वाद भी दाखिल किया गया था। पुलिस जमीन विवाद की दिशा में छानबीन कर रही है। अमित के साथ काम करने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या में एक से अधिक लोगों की भूमिका की बात सामने आई है।

महिला की भी हत्या कर इसी नाले में फेंका था

घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले एक महिला की भी हत्या कर बोरी में शव भरकर इसी नाले में फेंका गया था। शव पानी से बाहर न आए, इसके लिए बोरी में ईंट व पत्थर भरा गया था। अमित की हत्या भी इसी तरीके से की गई।



पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर देख रही है। इसके पहले बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने भी बहनोई की हत्या कर शव इसी नाले में फेंका था। थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि घटना की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने नाले के पास निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed