फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Youth accused of giving third degree for mobile theft, beaten with sticks.

Lucknow: मोबाइल चोरी कबूलने का दबाव बनाने के लिए युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप, सिपाही निलंबित

Fri, 15 Nov 2024 03:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Nov 2024 03:50 PM IST
सार

लखनऊ के पीजीआई में मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस पर युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवक पर मोबाइल चोरी की घटना कबूलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Lucknow: Youth accused of giving third degree for mobile theft, beaten with sticks.
lucknow - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के पीजीआई चौकी के एक सिपाही पर युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। इससे युवक के शरीर गंभीर चोट के निशान पड़े हैं। बताया जा रहा है कि युवक पर मोबाइल चोरी की घटना कबूलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी एक युवक के मुताबिक उनके पास पीजीआई पुलिस चौकी से एक सिपाही आशुतोष सिंह की कॉल आई थी।

पुलिसकर्मियों ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। युवक का आरोप है कि जब वह चौकी पर पहुंचे तो वहां तैनात एक सिपाही उन्हें अपने साथ कमरे में ले गया। वहां कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ-पैर पकड़ लिए। सिपाही ने उन्हें लातों से मारा। फिर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई में युवक काफी जख्मी हो गए। उनकी कमर और दोनों पैर काले हो गए।
विज्ञापन


मामले में आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, आगे मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त गोमती नगर लखनऊ को आदेशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed