Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Young people will get jobs with salaries ranging from Rs. 15,000 to Rs. 50,000; applications are invi

Lucknow: 15 से 50 हजार वेतन पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, विद्यार्थियों से मांगे आवेदन, 250 पदों पर होगी भर्ती

Thu, 18 Dec 2025 06:38 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 18 Dec 2025 06:38 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को 15 से 50 हजार रुपये मासिक वेतन पर रोजगार का अवसर मिलेगा। एसपी मैनपॉवर कंपनी सरकारी परियोजनाओं के लिए 200 पदों पर भर्ती करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Young people will get jobs with salaries ranging from Rs. 15,000 to Rs. 50,000; applications are invi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को 15 से 50 हजार महीनें कमाने का अवसर है। विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल सीपीसी से एसपी मैनपॉवर कंपनी ने रोजगार के अवसरों के बारे में साझा किया है। इसके लिए 24 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। कुल 200 पदों पर भर्ती होगी। 

विज्ञापन


ये सभी नियुक्तियां सरकारी परियोजना आधारित होंगी। जिसकी एक निर्धारित समय सीमा होगी। कंपनी के मुताबिक सभी परियोजनाएं सरकारी हैं। इनमें चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को समय से वेतन दिया जाएगा। जिन परियोजनाओं में काम करना है उनकी अलग-अलग समय सीमा होगी। बेहतर काम करने वाले अभ्यर्थियों की निर्धारित अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


भारतीय निदेशक केंद्रीय प्लेसमेंट सेल लविवि प्रो. अनूप ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया, चयन, नियुक्ति, सेवा शर्तें व परियोजना अवधि से विस्तार से जुड़े सभी निर्णय संबंधित संस्था और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन पदों पर होगी भर्ती

  • प्रोजेक्ट मैनेजर
  • ऑपरेशन मैनेजर
  • एमआईएस एग्जीक्यूटिव (मुख्यालय स्तर)
  • फील्ड एग्जीक्यूटिव
  • टीओटी सर्टिफाइड ट्रेनर

 

टीए-डीए की भी रहेगी सुविधा

इस परियोजना के तहत नियुक्ति पाने वालों को यात्रा व आवास भत्ते की सुविधा भी मिलेगी।

ये है पात्रता

  • स्नातक और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से प्रशिक्षण
  • आवेदकों के लिए होंगे कौशल विकास व ओरिएंटेशन सत्र


प्लेसमेंट सेल की ओर से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए मार्गदर्शन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कौशल-विकास व ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्र परियोजना-आधारित कार्य प्रणाली और चयन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

इस तरह होगा आवेदन 

आवेदन प्रक्रिया के संबंध में उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके या फिर गूगल लिंक https://forms.gle/MAVRrcVGZA31UEBW8 पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed