फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Young man conspired to break girl's marriage, made obscene photo and made it viral, case registered

Lucknow: युवती की शादी तोड़ने के लिए युवक ने रची साजिश, अश्लील फोटो बनाकर कर दिया वायरल, केस दर्ज

Wed, 06 Nov 2024 01:31 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Nov 2024 01:31 PM IST
सार

युवती की शादी तोड़ने के लिए युवक ने उसकी व उसके परिजनों की अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दी। घटना से पूरा परिवार परेशान है।

विज्ञापन
Lucknow: Young man conspired to break girl's marriage, made obscene photo and made it viral, case registered
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक युवती की शादी तोड़ने के लिए युवक ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद युवती की एडिटेड अश्लील फोटो वायरल कर दी। आरोपी ने अश्लील फोटो युवती के होने वाले पति को भी भेज दिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता के घरवालों ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आरोप है कि जिस आईडी से फोटो पोस्ट की गई थी, उसे डिलीट कर दिया गया। आरोपी ने युवती के परिजनों की फोटो भी एडिट की थी। यही नहीं, परिजनों को भी अश्लील फोटो भेजकर युवती को बदनाम करने की साजिश रची। इस घटना के बाद से पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा मामला: ध्वस्तीकरण नोटिस मामले में कोर्ट से 11 नवंबर तक राहत, यूपी सरकार से मांगे ये जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली: इस बार राहुल ने गिनाईं सिस्टम की खामियां, कराया मुख्य विपक्षी नेता होने का एहसास, दिए ये संकेत


पुलिस का कहना है कि अमीनाबाद निवासी एक व्यक्ति ने arisha_kidwai268 नाम की इंस्टाग्राम की आईडी चलाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ने युवती और उसके परिवार के बारे में आपत्तिजनक बातें भी लिखी थीं।

आरोपी ने आईडी डिलीट करने से पहले कई धमकी भरे मैसेज भी लोगों को भेजे थे। साइबर सेल प्रभारी ब्रजेश यादव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed