फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Workers' delegation met Akhilesh Yadav, SP will fight continuously for the rights of laborers

लखनऊ : अखिलेश यादव से मिला मजदूरों का प्रतिनिधि मंडल, मजदूरों के हक के लिए निरंतर संघर्ष करेगी सपा

Sun, 01 May 2022 09:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 May 2022 09:09 PM IST
सार

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नए प्रावधान में अब मजदूर का बकाया किसी मिल मालिक या फैक्टरी मालिक द्वारा नहीं देने पर सजा का प्रावधान खत्म कर दिया गया। जबकि पहले बकाया न देने पर फैक्टरी या मिल मालिक को छह माह या तीन साल की सजा और 50 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान था।

विज्ञापन
Lucknow: Workers' delegation met Akhilesh Yadav, SP will fight continuously for the rights of laborers
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी श्रमिकों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करेगी। सपा हमेशा मजदूर हितों के लिए समर्पित रहती है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। वे रविवार को पार्टी कार्यालय में श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार नौकरियां कम कर रही है। श्रमिक विरोधी नियम तैयार किए जा रहे हैं। इस दौरान समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया और मजदूरों की समस्याएं बताई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नए प्रावधान में अब मजदूर का बकाया किसी मिल मालिक या फैक्टरी मालिक द्वारा नहीं देने पर सजा का प्रावधान खत्म कर दिया गया। जबकि पहले बकाया न देने पर फैक्टरी या मिल मालिक को छह माह या तीन साल की सजा और 50 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान था। प्रतिनिधिमंडल में विनेश कुमार, अजय यादव, प्रवीन कुमार, पंकज कुमार, नीलू यादव एवं राम भजन खंगार आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मधु लिमये को किया याद
सपा कार्यालय में रविवार को समाजवादी नेता मधु लिमये का जन्मदिन भी मनाया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा में मधु लिमये प्रखर वैचारिक समाजवादी थे। उन्होंने अपनी मेधा से संसदीय राजनीति और आंदोलन दोनों को समृद्ध किया। आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई लड़ने के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष से मिले साइकिल यात्री
अखिलेश यादव से रविवार को साइकिल यात्री भाऊ साहेब भंवर ने मुलाकात की। सपा अध्यक्ष ने उन्हें प्रशंसा पत्र और सहायता प्रदान कर सम्मानित किया। भाऊ साहेेब ने बताया कि वे एक मई 1993 औरंगाबाद से साइकिल यात्रा शुरू कर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता की अलख जगा रहे हैं। अब तक वे पूरे देश में साढ़े तीन लाख किमी साइकिल चला चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed