{"_id":"69c05205ba7a77df520991e2","slug":"lucknow-won-the-overall-title-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1656984-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ ने ओवरऑल खिताब पर कब्जा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ ने ओवरऑल खिताब पर कब्जा किया
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्पोर्ट्स विलेज फाउंडेशन और एचसीएल फाउंडेशन (एचसीएलफ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने दमदार खेल से ओवरऑल खिताब जीता। प्रतियोगिता के मुकाबले स्पोर्ट्स कॉलेज और मिनी स्टेडियम गोमतीनगर में खेले गए।
आयोजन सचिव राहुल वर्मा ने बताया कि फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और रग्बी के बालक व बालिका दोनों वर्गों में लखनऊ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीती, जबकि नोएडा को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। बैडमिंटन और टेबल टेनिस के व्यक्तिगत मुकाबलों में भी लखनऊ के खिलाड़ियों का ही बोलबाला रहा।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी नोएडा की टीमों (बालक व बालिका) ने बाजी मारी। हैंडबॉल बालिका वर्ग में हरदोई ने लखनऊ को हराकर खिताब जीता। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ फुटबॉल एसो. के सचिव कन्हैया लाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।