फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Woman tried to commit suicide, police saved her

Lucknow: महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया, छेड़छाड़ में कार्रवाई न करने से थी परेशान

Mon, 23 Jun 2025 09:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Jun 2025 09:40 PM IST
सार

महिला ने एक मामले में पीलीभीत पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Lucknow: Woman tried to commit suicide, police saved her
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से आई महिला ने सोमवार को आत्मदाह का प्रयास किया। वह ज्वलनशील पदार्थ लेकर गोल्फ क्लब चौराहे के पास पहुंची थी। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को आत्मदाह करने से रोक लिया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। गौतमपल्ली पुलिस ने पीलीभीत पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल के मुताबिक सुबह 11 बजे भाई व भांजी के साथ आई महिला का आरोप है कि मई में उसके घर में घुसकर कुछ लोगों ने अभद्रता, छेड़छाड़ की थी। काफी प्रयास के बाद मामले में उनकी एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इससे आहत होकर महिला ने आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन


महिला ने पीलीभीत के हजारा थाने की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीबीसीआईडी से मामले की जांच कराने की मांग की है। एसीपी ने बताया कि महिला एक पोर्टल में काम करती है। पीलीभीत पुलिस से मामले की जानकारी मांगी गई है। महिला का मेडिकल कराया गया है। पीलीभीत पुलिस के आने पर महिला को उनके साथ भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed