फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Woman returning from interview murdered late at night, rape suspected; body found lying in the garden

लखनऊ: इंटरव्यू देकर लौट रही महिला की देर रात हत्या, दुष्कर्म की आशंका; बाग में पड़ा मिला शव

Thu, 20 Mar 2025 07:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Mar 2025 07:31 AM IST
सार

अयोध्या के रौनाई निवासी 34 वर्षीय महिला के भाई ने बताया कि बहन रविवार को वाराणसी में फाइनेंस कंपनी में नौकरी के लिए परीक्षा और ट्रेनिंग के लिए अकेले गई थीं। 

विज्ञापन
Lucknow: Woman returning from interview murdered late at night, rape suspected; body found lying in the garden
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलमबाग बस अड्डे से मंगलवार देर रात चिनहट में रहने वाले भाई के घर ऑटो करके जा रही महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव मलिहाबाद के वाजिदनगर स्थित एक बाग में पड़ा मिला। जेवर, मोबाइल और अन्य सामान गायब हैं। महिला नौकरी के लिए इंटरव्यू देकर वाराणसी से लौटी थी।

विज्ञापन


भाई ने मलिहाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। आशंका है कि महिला के साथ लूटपाट और दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ई ऑटो चालक के बारे में पता लगा रही है। खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


अयोध्या के रौनाई निवासी 34 वर्षीय महिला के भाई ने बताया कि बहन रविवार को वाराणसी में फाइनेंस कंपनी में नौकरी के लिए परीक्षा और ट्रेनिंग के लिए अकेले गई थीं। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे वह रोडवेज बस से आलमबाग बस अड्डे पहुंचीं। यहां से बहन ने चिनहट कमता जाने के लिए ई ऑटो बुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन ने कॉल कर 30 मिनट में घर पहुंचने की बात कही। आधा घंटा गुजरने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचीं तो उन्होंने रात 2:35 बजे कॉल की। बहन ने बताया कि ऑटो चालक दूसरे रास्ते से जा रहा है। उन्होंने चालक से बहन के फोन से बात की। उसने बताया कि रास्ता खराब है। इसलिए दूसरे रास्ते से आ रहा है। कुछ देर बाद बहन का फोन ऑफ हो गया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर बहन के लापता होने की सूचना दी।

भाई को भेजी थी आखिरी लोकेशन
भाई ने पुलिस को बताया कि बहन ने उन्हें लाइव लोकेशन भेजी थी, जो मलिहाबाद के आसपास की थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल की लोकेशन चेक की तो वह मलिहाबाद के वाजिदनगर में मिली।


बाग में पड़ा मिला महिला का शव
रात करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच मलिहाबाद पुलिस को वाजिदनगर सघन सहकारी समिति के पास इशरत के बाग में महिला का शव पड़ा मिला। गले पर चोट के निशान थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने भाई को खबर दी। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। भाई ने बताया कि बहन के पहने हुए जेवर, फोन व अन्य सामान गायब था। आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म और लूटपाट के बाद हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की जांच के लिए लिए स्लाइड भी बनाई है। पुलिस का दावा है कि गले के अलावा दूसरी किसी भी जगह चोट के निशान नहीं हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed