फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow West Election Result 2022 Lucknow Sarojini Nagar Bakshi Kaa Talab Malihabad Mohanlalganj Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Lucknow Election Seat Result 2022: राजधानी की सीटों पर किसने मारी बाजी, जानें विधानसभा चुनाव के नतीजे

Thu, 10 Mar 2022 07:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Mar 2022 07:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में भारी जीत की ओर बढ़ रही भाजपा के प्रशंसकों की खुशी सातवें आसमान पर है।

विज्ञापन
Lucknow West Election Result 2022 Lucknow Sarojini Nagar Bakshi Kaa Talab Malihabad Mohanlalganj Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में भारी जीत की ओर बढ़ रही भाजपा के प्रशंसकों की खुशी सातवें आसमान पर है। लखनऊ में नौ विधानसभा सीटे हैं। यहां भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला है।
विज्ञापन


लखनऊ में बख्शी का तालाब, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ पूर्व, लखनऊ उत्तरी, लखनऊ कैंट, लखनऊ मध्य, मलिहाबाद, मोहनलाल गंज और सरोजिनी नगर सीटों पर लोगों ने मतदान किया है। यहां चौथे चरण में 23 फरवरी को वोट डाले गए थे।
विज्ञापन


किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे:
बख्शी का तालाब: भारतीय जनता पार्टी के योगेश शुक्ला इस सीट पर आगे चल रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के गोमती यादव पर 15 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ पश्चिम: इस सीट पर समाजवादी पार्टी पीछे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के अंजनी कुमार श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं। उन्होंने सपा के अरमान खान पर लगातार बढ़त बना रखी है। अंजनी कुमार श्रीवास्तव करीब 4800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

लखनऊ पूर्व: इस सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। आशुतोष टंडन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनुराग सिंह भदौरिया के खिलाफ 38 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।

लखनऊ उत्तरी: यहां समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर बढ़त बना रखी है। डॉक्टर नीरज बोरा के खिलाफ पूजा शुक्ला चार हजार वोटों से आगे हैं।

लखनऊ कैंट: यहां से समाजवादी पार्टी को हार मिली है। भारतीय जनता पार्टी के ब्रजेश पाठक ने 39512 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने सपा के सुरेंद्र सिंह गांधी को हराया।


लखनऊ मध्य: भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर पीछे चल रही है। समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा करीब 15 हजार वोटों से आगे हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर भाजपा के रजनीश कुमार गुप्ता हैं।

मलिहाबाद: भारतीय जनता पार्टी की जय देवी ने इस सीट पर जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र कुमार को हराया। जय देवी 7745 वोटों से जीतीं।

मोहनलाल गंज: यहां से भी भारतीय जनता पार्टी आगे है। भाजपा के अमरेश कुमार ने समाजवादी पार्टी की सुशील सरोज के खिलाफ करीब 7100 वोटों से आगे हैं।

सरोजिनी नगर: इस सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी आगे है। राजेश्वर सिंह समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा के खिलाफ आगे चल रहे हैं। उन्होंने करीब 26 हजार वोटों की बढ़त बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed