फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Uttar Pradesh makes a historic leap in the Export Preparedness Index... ranking fourth in the country

Lucknow: निर्यात तैयारी सूचकांक में यूपी की ऐतिहासिक छलांग...देश में चौथे और लैंड लॉक्ड राज्यों में पहला

Wed, 14 Jan 2026 07:46 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 14 Jan 2026 07:46 PM IST
सार

निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देश में चौथा और लैंडलॉक्ड राज्यों में पहला स्थान हासिल किया। ओडीओपी, लॉजिस्टिक्स सुधार और निर्यात प्रोत्साहन नीतियों से प्रदेश की वैश्विक प्रतिस्पर्धा मजबूत हुई है।

विज्ञापन
Lucknow: Uttar Pradesh makes a historic leap in the Export Preparedness Index... ranking fourth in the country
सीएम योगी। - फोटो : प्रशासन

विस्तार

उत्तर प्रदेश ने निर्यात के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तर प्रदेश ने ओवरऑल रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि भू-आबद्ध (लैंडलॉक्ड) राज्यों की श्रेणी में प्रदेश देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश ओवरऑल सातवें स्थान पर और लैंडलॉक्ड श्रेणी में दूसरे स्थान पर था। मात्र दो वर्षों में यह उल्लेखनीय सुधार राज्य के निर्यात क्षेत्र में हुए व्यापक सुधारों को दर्शाता है।
विज्ञापन


प्रदेश में लागू की गई निर्यात-प्रोत्साहन नीतियों का असर अब स्पष्ट रूप से सामने आने लगा है। उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति, एक जिला–एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, लॉजिस्टिक्स सुधार, सड़क कनेक्टिविटी और ड्राई पोर्ट जैसी पहल निर्यात को नई गति देने में सहायक साबित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा माल भाड़ा व्यय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेलों एवं प्रदर्शनियों में भागीदारी, गुणवत्ता प्रमाणीकरण, ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग शुल्क, कूरियर और एयर-फ्रेट खर्च तथा निर्यात क्रेडिट गारंटी पर प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इन उपायों से निर्यातकों पर लागत का बोझ कम हुआ और वे वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सके।

पिछले तीन वर्षों से आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो ने भी प्रदेश के निर्यात पर सकारात्मक असर डाला है। इस मंच के माध्यम से एमएसएमई इकाइयों और पारंपरिक कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधा संपर्क मिला, जिससे नए बाजार खुले और निर्यात ऑर्डरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हथकरघा, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, चमड़ा, फार्मा और कृषि आधारित उत्पादों को इससे नई पहचान मिली है।

नीति आयोग ने ईपीआई-2024 की रैंकिंग चार प्रमुख स्तंभ निर्यात अवसंरचना, बिजनेस इकोसिस्टम, नीति एवं सुशासन और निर्यात प्रदर्शन—के साथ 13 उप-स्तंभों और 70 संकेतकों के आधार पर तैयार की है। इन सभी मानकों पर उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज कराते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है।


रैंकिंग में पहले तीन स्थान पर महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात जैसे तटीय राज्य रहे हैं। समुद्री तट न होने के बावजूद उत्तर प्रदेश का चौथे स्थान तक पहुंचना राज्य सरकार की नीतिगत प्रतिबद्धता और निर्यातकों को दिए गए निरंतर समर्थन का प्रमाण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश को निर्यात, रोजगार और निवेश के क्षेत्र में एक नए राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित करती है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed