फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: UP ATS arrested two human traffickers in Kolkata

लखनऊ : यूपी एटीएस ने कोलकाता में किया दो मानव तस्करों को गिरफ्तार

Tue, 23 Nov 2021 12:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 23 Nov 2021 12:01 PM IST
सार

इन्हें लखनऊ लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की अर्जी कोलकाता कोर्ट में दी गयी है।

विज्ञापन
Lucknow: UP ATS arrested two human traffickers in Kolkata
UP ATS

विस्तार

यूपी एटीएस ने पश्चिम बंगाल में कार्रवाई करते हुए दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों कुछ दिनों पहले पकड़े गए गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इन्हें लखनऊ लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की अर्जी कोलकाता कोर्ट में दी गयी है।

विज्ञापन


मोहम्मद जमील उर्फ हरिशुल्ला और नूर अमीन को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। यह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को विदेश में बेचने वाले गिरोह के सदस्य हैं। यह रोहिंग्या नागरिकों को अवैध तरीके से बॉर्डर पार कराकर वेस्ट बंगाल में दाखिल करवाते थे। यहाँ से उन्हें यूपी सहित अन्य प्रदेश ले जाते जहाँ से फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट और वीजा बनवाकर उन्हें विदेश भेजा जा रहा था ।
विज्ञापन


गिरोह के सात सदस्यों को एटीएस भेज चुकी है जेल
एटीएस ने मानव तस्करी गिरोह के मिथुन मंडल, शाओन अहमद, मोमिनुर इस्लाम और मेहंदी हसन को 10 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इनके सहयोगी समीर मंडल और विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी वेस्ट बंगाल के रहने वाले हैं। विक्रम की निशानदेही पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कर्मचारी अजय घिल्डियाल को सहारनपुर से पकड़ा गया था। सभी आरोपी जेल में हैं। विक्रम और समीर को रिमांड पर लेकर एटीएस ने पूछताछ की तो मोहम्मद जमील और नूर के बारे में जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed