फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University's convocation ceremony today; 1.25 lakh students to receive degrees.

Lucknow News: लविवि का दीक्षांत समारोह आज, 1.25 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

Fri, 31 Jul 2026 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University's convocation ceremony today; 1.25 lakh students to receive degrees.
अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को होने वाले दीक्षांत समारोह के रिहर्सल करते छात्
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को 1,25,239 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। अटल बिहारी वाजपेयी वैज्ञानिक कन्वेंशन सेंटर में होने वाले समारोह में इस बार बेटियां पदकों में भी आगे रहेंगी। कुल 204 पदक 111 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे, इनमें 80 छात्राएं और 31 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में भव्य पूर्वाभ्यास किया गया। पारंपरिक शोभायात्रा के साथ शुरू हुए रिहर्सल में विशिष्ट अतिथियों के आगमन से लेकर उनके आसन ग्रहण, पदक और उपाधि वितरण, मंच संचालन और समूह छायाचित्र तक हर प्रक्रिया को परखा गया। समारोह को वास्तविक स्वरूप देने के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने विशिष्ट अतिथियों की भूमिकाएं निभाईं।
विज्ञापन


भौतिकी विभाग की प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रो. अनुपमा रस्तोगी ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, प्रो. विवेक सहाय ने मुख्य अतिथि प्रो. अभय करंदीकर और प्रो. अरविंद मोहन ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की भूमिका निभाई। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा और परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


93,536 स्नातक और 31,006 परास्नातक विद्यार्थी
समारोह में 93,536 स्नातक, 31,006 परास्नातक, 419 डिप्लोमा और 30 ऑनलाइन शिक्षा के विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी। इसके अलावा 248 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की जाएगी। उपाधि पाने वालों में 54.38 फीसदी छात्राएं और 45.62 फीसदी छात्र हैं। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर मुख्य अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी समारोह में मौजूद रहेंगी।

अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को होने वाले दीक्षांत समारोह के रिहर्सल करते छात्

अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को होने वाले दीक्षांत समारोह के रिहर्सल करते छात्

अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को होने वाले दीक्षांत समारोह के रिहर्सल करते छात्

अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को होने वाले दीक्षांत समारोह के रिहर्सल करते छात्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed