{"_id":"5ec062ba8ebc3e90a55e4f00","slug":"lucknow-university-will-organise-international-alumni-meet198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि आयोजित करेगा इंटरनेशनल एल्युमिनाई एसोसिएशन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि आयोजित करेगा इंटरनेशनल एल्युमिनाई एसोसिएशन समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय अपने शताब्दी वर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एल्युमिनाई एसोसिएशन समारोह का आयोजन करेगा। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। इससे पहले लविवि देश-विदेश में फैले अपने पूर्व विद्यार्थियों को जोड़ेगा। लविवि ने शनिवार को ऑनलाइन कांफ्रेंस के माध्यम से शनिवार को इसके मेंबरशिप अभियान की शुरुआत की। लविवि ने आजीवन सदस्यता के लिए एक हजार रुपये फीस रखी है। विवि शताब्दी वर्ष में पूर्व विद्यार्थियों को जोड़कर आर्थिक संकट दूर करने की योजना पर भी काम कर रहा है। लविवि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि इस सम्मेलन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को विभागीय पूर्व छात्र समितियों से भी जोड़ा जाएगा। विवि एल्युमिनाई एसोसिएशन ने इस ऑनलाइन कांफ्रेंस का आयोजन किया। प्रो.निशि पांडेय ने इसका समन्वयन किया। कांफ्रेंस में देश के सभी कोनों से 180 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें प्रशासनिक, शैक्षणिक, पत्रकारिता और कार्यकारी कद के कई नाम शामिल थे। असम, उत्तराखंड, दिल्ली, बंगलूरू और यहां तक कि सऊदी अरब से भी पूर्व छात्र इसमें मौजूद रहे। विभागीय स्तर पर साक्षा होगी विशेषज्ञता कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि विश्वविद्यालय एक ऐसी प्रणाली पर काम कर रहा है, जिसमें वे जल्द ही अपने संबंधित विभागों में अपनी विशेषज्ञता साझा करने के लिए और नए विद्यार्थियों को पढ़ाने आ पाएंगे। उन्होंने सभी को लविवि के संपर्क में रहने और अपने प्रतिष्ठित अल्मा मैटर का हिस्सा बने रहने के लिए सभी का आह्वान किया। मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे पूर्व छात्र एक्सएलआरआई में अध्यापन कर रहे एलुम्नी प्रो. राहुल शुक्ला ने सुझाव दिया कि पूर्व छात्र विश्वविद्यालय से छात्रों के लिए मेंटर की भूमिका में आ सकते हैं। इससे उन्हें जॉब इंटरव्यू से लेकर अन्य कई चीजों के लिए तैयार किया जा सके। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पूर्व छात्र अनुभाग में पूर्व छात्रों के अकादमिक प्रकाशनों को शामिल करने के एक और सुझाव का भी स्वागत किया गया। शताब्दी वर्ष की याद में निर्माण करने की योजना लविवि ने शताब्दी वर्ष की याद में परिसर में किसी निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है। इसका निर्माण पूर्व छात्रों से मिली आर्थिक सहायता के आधार पर किया जाएगा। लविवि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के अनुसार विवि इस तरह से मिली राशि के आधार पर तय करेगा कि क्या निर्माण किया जाए। विवि में सिल्वर जुबिली की याद में जेके इंस्टीट्यूट तथा गोल्डेन जुबिली की याद में गोल्डेन जुबिली छात्रावास का निर्माण किया गया था। दान में मिले पैसे से ही हुआ है ओएनजीसी भवन का निर्माण लखनऊ विवि में ओएनजीसी भवन का निर्माण पूर्व छात्रों से मिली आर्थिक सहायता से ही संपन्न हो पाया है। विवि के पूर्व छात्रों ने जो कि ओएनजीसी में कार्यरत थे, इस भवन के लिए 20 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। उसी से इस खूबसूरत भवन का निर्माण किया गया है। इतना ही पूर्व छात्रों ने ओएनजीसी संस्थान में चलने वाले पूर्व छात्रों की नौकरी में भी सहायता की है।
विज्ञापन