{"_id":"640f175ff07dcdc89f08fb14","slug":"lucknow-university-will-issue-entrance-form-at-the-last-of-this-month-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow University: इसी माह जारी होंगे लविवि के प्रवेश फॉर्म, प्रशासन ने तैयार किया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow University: इसी माह जारी होंगे लविवि के प्रवेश फॉर्म, प्रशासन ने तैयार किया कार्यक्रम
Mon, 13 Mar 2023 06:00 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Mar 2023 06:00 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद लविवि में प्रवेश को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने प्रवेश फॉर्म लाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम समेत अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश फॉर्म इस महीने के अंत तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने और अन्य बोर्ड की परीक्षाएं अंतिम दौर में होने की वजह से लविवि प्रशासन ने अपना प्रवेश कार्यक्रम तैयार कर लिया है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भी जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली और अमेठी सीट अपने पास ही रखेगा गांधी परिवार, यहां से मैदान में उतरेंगी प्रियंका! राहुल भी लड़ेंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी की हर लोकसभा सीट पर मैनपुरी मॉडल अपनाएगी सपा, सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों के आवेदन फॉर्म जारी करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जल्द ही आवेदन फॉर्म जारी कर दिए जाएंगे। विवि में बीए, बीएसी और बीकॉम समेत अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों की चार हजार से ज्यादा सीटें हैं।
इन सीटों पर दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किए जाते हैं। इस समय विवि में नई शिक्षा नीति के हिसाब से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि इसी साल से चार वर्षीय स्नातक के नए पाठ्यक्रम में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।