फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University will get money lost in fraud.

लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए अच्छी खबर, वापस मिल जाएंगे जालसाजी में गए 1.09 करोड़ रुपये

Sun, 20 Oct 2019 02:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Oct 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Lucknow University will get money lost in fraud.
- फोटो : amar ujala

आर्थिक तंगी से गुजर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए अच्छी खबर है। विवि के बैंक खाते से जालसाजी कर निकाले गए 1.09 करोड़ रुपये उसे वापस मिल जाएंगे। यूको बैंक ने रुपये वापस करने पर अपनी सहमति दे दी है। इस संबंध में लविवि ने बैंक को पत्र भेजा था। इसका जवाब आ गया है। बैंक ने अपने पत्र में विवि को धनराशि देने की बात कही है।

विज्ञापन


लविवि के बैंक खाते से अप्रैल 2018 से मई 2019 के बीच 11 चेक के माध्यम से कुल मिलाकर एक करोड़ नौ लाख 82 हजार 935 रुपये की निकासी हुई है। लविवि का कहना है कि ये चेकबुक बैंक से वर्ष 2000-2001 में जारी की गई थी। ये चेक उसी समय जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन


विवि का कहना है कि ये चेक एक हजार से भी कम राशि के लिए जारी किए गए थे। इनका भुगतान हुआ या नहीं, बैंक इसका ब्योरा नहीं दे पाया है। उन चेक पर सिक्योरिटी फीचर नहीं थे। अब चेक पर कई सिक्योरिटी फीचर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने बिना सत्यापन किए ही 20 साल पुराने चेक का भुगतान कर दिया। इसलिए विवि को इसकी रकम वापस मिलनी चाहिए। विवि के तर्क के बाद बैंक ने विवि को धनराशि वापस देने के लिए अपनी सहमति दे दी है।


बैंक ने दे दी सहमति
लविवि के कुलपति प्रो. एसपी सिंह का कहना है कि 1.09 करोड़ रुपये वापस लेने के लिए लविवि की ओर से बैंक की ओर से पत्र भेजा गया था। पत्र का जवाब आ गया है। बैंक ने विवि को रुपये वापस देना स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed