फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Submit fees online for admission to affiliated colleges.

लविवि : संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन जमा करें शुल्क

Wed, 10 Jun 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Submit fees online for admission to affiliated colleges.
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश सहमति शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी पत्र के अनुसार, विवि से संबद्ध निजी स्ववित्तपोषित (प्राइवेट/सेल्फ फाइनेंस) महाविद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश सहमति शुल्क केवल आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुल्क जमा करने के बाद भुगतान विवरण निर्धारित ई-मेल centralizedadmissiom26@gmail.com पर भेजना अनिवार्य होगा। इसके आधार पर विद्यार्थियों को संबंधित महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और रायबरेली जनपद में स्थित सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखें तथा केवल निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही प्रवेश सुनिश्चित करें। शुल्क जमा करने और विवरण भेजने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed