फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University students to understand the strategy behind 'Operation Sindoor'

Lucknow News: ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति समझेंगे लविवि के विद्यार्थी

Wed, 14 Oct 2026 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University students to understand the strategy behind 'Operation Sindoor'
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति, सैन्य नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को समझेंगे। मंगलवार को कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने 14 अक्तूबर को होने वाले विशेष व्याख्यान का पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में एनसीसी के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। वह ऑपरेशन सिंदूर के सामरिक पहलुओं और राष्ट्रीय सुरक्षा में सेना की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन

व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों में रक्षा, राष्ट्रसेवा और सैन्य नेतृत्व के प्रति समझ विकसित करना तथा राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर वरिष्ठ एनसीसी अधिकारी मेजर (प्रो.) किरन लता डंगवाल और एनसीसी समन्वयक लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed