फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university student molestation by priest

एलयू के एमएससी छात्र को मंहत ने बंधक बना किया कुकर्म, केस दर्ज

Mon, 21 Nov 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Nov 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
lucknow university student molestation by priest
डेमो

हसनगंज के खदरा स्थित कबीर मठ में रह रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के एमएससी छात्र ने महंत पर बंधक बनाकर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्र की तरफ से महंत धीरेंद्र दास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


घटना दो महीने पुरानी है। पुलिस जब महंत से पूछताछ करने मठ पहुंची तो महंत ने दरवाजे बंद कर लिए। मठ प्रबंधक हरीश ने किराए के विवाद में फर्जी आरोप लगाने की बात कही है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


 इंस्पेक्टर हसनगंज उदयवीर सिंह ने बताया कि सीतापुर निवासी 21 वर्षीय छात्र चार साल से मठ में रहकर लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी कर रहा है। छात्र का आरोप है कि दो महीने पहले मठ के महंत ने उसे किसी काम से बुलाया और बंधक बनाकर कुकर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने पर धमकी भी दी। रविवार को छात्र कोतवाली पहुंचा और महंत के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर एक टीम मठ भेजी गई लेकिन वहां महंत ने दरवाजे बंद कर लिए। 

पीड़‌ित छात्र का हो चुका है मानस‌िक इलाज

lucknow university student molestation by priest
डेमो - फोटो : getty images
काफी प्रयास के बाद दरवाजे नहीं खुले तो पुलिस टीम लौट आई। मठ के मैनेजर का कहना है कि छात्र के अलावा 40-50 अन्य छात्र भी रहते हैं। इन छात्रों को मठ में नि:शुल्क रखा गया है।

सिर्फ बिजली के 200 रुपये प्रति महीने लिए जाते हैं। आरोप लगाने वाले छात्र ने कई महीने से यह रकम भी नहीं अदा की। उस पर लगभग 6000 रुपये बकाया हैं।

रुपये मांगने पर छात्र ने फर्जी आरोप लगा दिए। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है। पीड़ित छात्र की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात सामने आई है। छात्र के चाचा का कहना है कि कुछ महीने पहले उसका उपचार भी हो चुका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में भी छात्र के साथ किसी प्रकार का कुकर्म न होने की बात सामने आई है। पुलिस छात्र के बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है।मठ में रहने वाले छात्र महंत धीरेंद्र दास के समर्थन में हैं।

उन्होंने महंत के खिलाफ लगे आरोपों को झूठ बताया। छात्रों का कहना है कि महंत उनका परिवार के सदस्यों की तरह ख्याल रखते हैं। बीमारी या अन्य मुसीबत में वह हमेशा मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed