फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university semester exam

Lucknow News: लविवि की विषम सेमस्टर की प्रस्तावित परीक्षाएं 12 दिसंबर से

Thu, 09 Nov 2023 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
lucknow university semester exam
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षा 12 दिसंबर से होनी हैं। लविवि प्रशासन ने बुधवार को विषम सेमेस्टर की परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया। इस पर तीन कार्य दिवसों में आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही लविवि ने परीक्षा फॉर्म भी जारी कर दिया है। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि स्नातक पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू होंगी और 17 जनवरी को समाप्त होंगी। इसके तहत बीएससी की परीक्षा 12 दिसंबर से 6 जनवरी तक, बीकॉम की परीक्षा 12 दिसंबर से 27 दिसंबर तक और बीए की परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी तक चलनी हैं। इनका विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर मौजूद है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी परीक्षा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन



एलयूआरएन से भरेंगे परीक्षा फाॅर्म
लविवि में सत्र 2023-24 की विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए परिसर व डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी नियमित, बैक पेपर, एग्जेम्टेड व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म लविवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर भर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्नातक व परास्नातक विषयों के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों को एलयूआरएन पर किए गए रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से होगा। वहीं दूसरे व तीसरे वर्ष के छात्र पुराने तरीके से अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा

लविवि परीक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, नियमित छात्रों को परीक्षा फाॅर्म के साथ अलग से कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा। केवल ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर सेमेस्टर की फीस रसीद के साथ अपने संबंधित विभागाध्यक्ष या डीन कार्यालय में फॉर्म जमा करना होगा। वहीं डीन और विभागाध्यक्ष द्वारा जमा किए गए परीक्षा फॉर्म को 28 नवंबर तक ऑनलाइन मोड में वेरीफाई कर फॉरवर्ड करना होगा। डिग्री कॉलेज के छात्रों को अपना परीक्षा फॉर्म भर करके प्रचार्य कार्यालय में जमा करना होगा। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य परीक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए लॉगिन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म को फॉरवर्ड करेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से तय किए गए परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कॉलेज की लॉगिन के माध्यम से नेट बैंकिंग या आरटीजीएस के माध्यम से जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed