फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Reports of financial irregularities being suppressed despite information

लविवि : वित्तीय गड़बड़ी की जानकारी के बाद भी दबाई जा रही रिपोर्ट

Wed, 29 Oct 2025 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Reports of financial irregularities being suppressed despite information
लविवि : वित्तीय गड़बड़ी की जानकारी के बाद भी दबाई जा रही रिपोर्ट
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्माण विभाग में वित्तीय गड़बड़ी की जानकारी होने के बावजूद विवि प्रशासन सच्चाई दबाने में जुटा है। मामले की शिकायत के बाद गुपचुप जांच हुई और फिर निर्माण विभाग के अधीक्षक पद पर तैनात प्रो. डीके सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। जबकि मामले की शिकायत कुलपति, कुलसचिव, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री तक से की गई है। अभी तक अधिकारिक तौर पर जांच कमेटी का गठन नहीं हुआ। विवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि मामले में अभी ऊपर से कोई निर्देश नहीं आया है। बता दें कि कि छात्र नेता कार्तिक पांडेय की ओर से 27 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी। 29 सितंबर को भी विद्युत उपकेंद्र से फार्मेसी संस्थान भवन तक केबल और ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम में कुल 83 लाख 84 हजार 785 रुपये के गबन का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed