फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow university postponed the exam from 29 to 31 july

लखनऊ विश्वविद्यालय में 29 से 31 जुलाई तक की परीक्षा टाली

Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lucknow university postponed the exam from 29 to 31 july
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 की परीक्षा 30 जुलाई को घोषित होने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय को यूजी-पीजी परीक्षा में बड़ा बदलाव करना पड़ा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 29 से 31 जुलाई तक घोषित अपनी सभी यूजी-पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं को टाल दिया है। इसका संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई को प्रस्तावित था, किंतु कोरोना के कारण समय से तैयारियां पूरी न होने के कारण लखनऊ विश्वविद्यालय ने शासन से परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे स्वीकार करते हुए शासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 30 जुलाई की तिथि निर्धारित की। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि उक्त तिथि को विश्वविद्यालय कोई अन्य परीक्षा का आयोजन न करें।
जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय ने पूर्व में निर्धारित 18 जुलाई की तिथि के अनुसार अपना यूजी-पीजी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया था, जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी थी।
विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अब शासन के उक्त निर्देश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 29 से 31 जुलाई तक कोई भी परीक्षा न कराने का निर्णय लिया है।
इस तिथि की परीक्षाओं को आगे दूसरी तिथियों पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे देखकर उसके अनुसार परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करें।

बता दें कि चूंकि लखनऊ विश्वविद्यालय ही संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है। ऐसे में यहां के काफी संख्या में शिक्षक भी प्रवेश परीक्षा के आयोजन का हिस्सा होंगे।
यही वजह है कि विश्वविद्यालय को एक की जगह तीन दिन की परीक्षा टालनी पड़ी है। हालांकि इससे उसकी खुद की परीक्षाएं काफी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed