{"_id":"62a24fe65a19725f46663d77","slug":"lucknow-university-players-will-now-get-double-allowance-lucknow-news-lko6344921104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को अब पहले से दोगुना मिलेगा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को अब पहले से दोगुना मिलेगा भत्ता
विज्ञापन
लखनऊ विवि अब अपने खिलाड़ियों को देगा ज्यादा भत्ता। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने खिलाड़ियों के खर्च का बजट दोगुना कर दिया है। खिलाड़ियों को अब पहले के मुकाबले खाने-पीने, रोजमर्रा खर्च आदि का भत्ता दोगुना मिलेगा।
प्राइज मनी को भी बढ़ा दिया गया है। वित्त समिति के अनुमोदन के बाद विवि की कार्यसमिति ने भी इस पर मुहर लगा दी है।
लखनऊ यूनिवर्सिटी एथलेटिक एसोसिएशन ने शुल्क रिवाइज कर प्रस्ताव रखा था। काफी समय से शुल्क के दर में बदलाव नहीं किया गया था, जबकि महंगाई के चलते इसकी बेहद जरूरत महसूस होने लगी थी।
एसोसिएशन के चेयरमैन संजय मेधावी ने बताया कि वित्त समिति और कार्यपरिषद से अनुमोदन मिलने के बाद अब खेल के बजट पर पहले से ज्यादा खर्च किया जाएगा।
खिलाड़ियों को मिलने वाले शुल्क को भी दोगुना कर दिया गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गुणवत्ता लाने और खेल को संवारने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स किट के लिए अब प्रति खिलाड़ी 2000 रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले यह दर 1050 रुपये थी।
खिलाड़ियों के सिलेक्शन व ट्रायल के एक्सपर्ट का मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है। अन्य बाकी मदों में भी बढ़ोतरी की गई है।
पंजीकरण शुल्क भी बढ़ाया
एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के पंजीकरण शुल्क और प्रोविजनल सर्टिफिकेट के शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी है। पंजीकरण के लिए अब खिलाड़ियों को 85 की बजाय 100 रुपये देना होगा, जबकि प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए 25 की बजाय 30 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
इन मदों में हुई बढ़ोतरी
मद पुराना शुल्क नया शुल्क
खिलाड़ियों का डीए (प्रतिदिन) 200 रुपये 400 रुपये
मैच के बाद रिफ्रेशमेंट 25 रुपये प्रति हेड 50 रुपये प्रति हेड
मैनेजर का डीए 500 रुपये प्रति दिन 900 रुपये प्रति दिन
कोच का डीए 300 रुपये प्रति दिन 500 रुपये प्रति दिन
खिलाड़ियों के आकस्मिक खर्चे 50 रुपये प्रति हेड 100 रुपये प्रति हेड
इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को मिलने वाली प्राइज मनी
- व्यक्तिगत गोल्ड मेडल 5000 रुपये
- टीम गोल्ड मेडल 25000 रुपये
- व्यक्तिगत सिल्वर मेडल 3000 रुपये
- टीम सिल्वर मेडल 15000 रुपये
- व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल 2000 रुपये
- टीम ब्रॉन्ज मेडल 10,000 रुपये
लविवि देगा विधिक परामर्श
लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन कैंपस के विधि संकाय में पारिवारिक मामले व महिला सशक्तीकरण केंद्र की विधिवत स्थापना की गई। संकाय के अधिष्ठाता व विभागाध्यक्ष प्रो. सीपी सिंह ने इसका उद्घाटन करते हुए बताया कि निदेशक प्रो. राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में केंद्र भविष्य में जन कल्याण के कई कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि जनमानस की सहायता के लिए रोजाना केंद्र शाम चार बजे से पांच बजे तक खुला रहेगा। इसके अलावा ऑनलाइन विधिक परामर्श के लिए प्रो. राकेश कुमार सिंह के मोबाइल 9415027528 पर संपर्क साधा जा सकता है। वहीं, कृषि भूमिक के उत्तराधिकार संबंधी मामलों में परामर्श के लिए अधिष्ठाता के मोबाइल नंबर 9450901400 पर संपर्क साधा जा सकता है।
चार छात्रों का सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग की ओर से घोषित सहायक प्रोफेसर के लिए परीक्षा परिणाम में लखनऊ विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों का सफलता हासिल करने का क्रम जारी है। मनोविज्ञान विभाग के चार छात्रों का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। इनमें सोनम रावत ने पांचवीं, स्मिता वर्मा ने छठीं, जितेंद्र कुमार पटेल ने छठीं और विनय कुमार ने 12वीं रैंक अर्जित की है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बधाई दी है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि कुलपति के निर्देशन पर संवर्धन योजना सभी विभागों में चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत कनिष्ठ छात्र अपने वरिष्ठों से सीधे संपर्क कर शैक्षणिक व प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में सुलभता से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।