{"_id":"68c5e0dadd12686465043d0a","slug":"lucknow-university-phd-student-accuses-professor-of-indecency-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1383770-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: पीएचडी छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: पीएचडी छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया अभद्रता का आरोप
Sun, 14 Sep 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय : पीएचडी छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया अभद्रता का आरोप
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में पीएचडी की छात्रा शिवांगी त्रिवेदी ने गोल्डन जुबली छात्रावास की प्रोवोस्ट पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा कि प्रोवोस्ट ने छात्रावास की बैठक में उसे बेइज्जत कर कहा कि तुम्हारी औकात क्या है। इसके अलावा और भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
शोधार्थी शिवांगी ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कुलपति प्रो. मनुका खन्ना से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्रा ने बताया कि प्रोवोस्ट प्रो. अलका सिंह ने 12 सितंबर को हुई छात्रावास की बैठक में उसका नाम लेते हुए जलील किया। छात्रा ने शिकायत में लिखा कि वह दो वर्षों से छात्रावास में रह रही है और आजतक उसके साथ किसी शिक्षक ने ऐसा व्यवहार नहीं किया। ऐसे में पूरे मामले की जांच कराई जाए।
प्रो. अलका सिंह के अनुसारए छात्रावास की सभी छात्राओं को सार्वजनिक तौर पर डांटा था। जिसे छात्रा ने व्यक्तिगतरूप में लिया है। जानकारी पाकर उसे बुलाकर समझाया गया, अब वह संतुष्ट है।