फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW UNIVERSITY

Lucknow News: दो विषयों के प्रश्नपत्रों में 90 फीसदी सवाल समान होने पर नोटिस जारी

Thu, 30 Mar 2023 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW UNIVERSITY
लखनऊ। लविवि की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान 23 और 24 मार्च को दो पाठ्यक्रमों के अलग-अलग प्रश्नपत्र के 10 में से 9 सवाल हूबहू एक समान होने के मामले में अब कार्रवाई की जा रही है। लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने इस मामले में शिल्पकला महाविद्यालय के डीन को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


लविवि में पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स में टेक्सटाइल डिजाइन में हिस्ट्री ऑफ विजुअल आर्ट एंड डिजाइन का पेपर था। इसके अगले दिन शुक्रवार को बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट में हिस्ट्री ऑफ आर्ट का पेपर था। बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट के विद्यार्थियों ने जब पेपर देखा तो उनका कहना था कि सारे सवाल सिलेबस से बाहर के हैं। पेपर के दौरान उनको चुप करा दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब विद्यार्थियों ने अपने साथियों से इसकी चर्चा की तो पता चला कि ठीक एक दिन पहले बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स में टेक्सटाइल डिजाइन में हिस्ट्री ऑफ विजुअल आर्ट एंड डिजाइन के प्रश्नपत्र में लगभग सभी यही सवाल पूछे गए थे। मिलान करने पर दोनों पेपर में 10 में से 9 सवाल हूबहू एक जैसे थे। इनमें पाई, मात्रा तक का अंतर नहीं था। इसके बाद विद्यार्थियों ने पेपर दोबारा कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन




नारी के खिलाफ निबंध लिखने के सवाल की भी रही चर्चा

लविवि में परीक्षा के दौरान पहले भी एमए समाजशास्त्र के पेपर में नारी के खिलाफ निबंध लिखने का प्रश्न पूछे जाने का मामला खूब उछला था। हालांकि यह मामला सिर्फ अनुवाद का था, जबकि शिल्पकला महाविद्यालय का मामला इससे कहीं ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट-
जवाब मिलने पर कार्रवाई पर विचार होगा
दो प्रश्नपत्रों में हूबहू एक समान सवाल पूछे जाने के मामले में कुलपति ने डीन को नोटिस जारी कर आख्या देने को कहा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

- डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed