फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university

लविवि : छात्रसंघ बहाली को लेकर हंगामा

Tue, 04 Apr 2023 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
lucknow university
लखनऊ। लविवि में सोमवार को छात्र संगठनों ने छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जमकर बवाल किया। छात्रसंघ बहाली मोर्चा के बैनर तले विभिन्न छात्र संगठनों ने विवि के छात्रसंघ भवन पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हवन पूजन करने की कोशिश की। प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों को रोक दिया और उनकी हवन सामग्री जब्त कर ली। इसके बाद मामला बढ़ गया और कई घंटे तक हंगामा प्रदर्शन होता रहा। विरोध प्रदर्शन के बाद लविवि ने हवन सामग्री और अन्य सामान वापस कर दिया।
विज्ञापन



हंगामा बढ़ने पर विश्वविद्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। करीब तीन से चार घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान प्राॅक्टोरियल बोर्ड की छात्रों से तीखी झड़प भी हुई। छात्रों ने हवन सामग्री की जब्ती पर पुलिस में उसकी चोरी की लिखित तहरीर भी दी। छात्रों के बढ़ते बवाल पर प्राॅक्टोरियल बोर्ड ने करीब तीन बजे उन्हें हवन सामग्री वापस दे दी। इसके बाद छात्र शांत हुए। छात्रों ने कहा कि अब वे 11 अप्रैल को दोबारा हवन पूजन करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वाले छात्रों में आर्यन मिश्रा, विंध्यवासिनी शुक्ला, विपुल यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, प्रिंस कुमार, आकाश अवस्थी, उत्तम मिश्रा, उत्कर्ष, नितिन, शिवाजी, रूपेंद्र, प्रसन्न, ह्रदय, मानस, प्रेम, शैलेंद्र, आयुष, आशुतोष व योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अनुशासन न बिगड़े, इसलिए की कार्रवाई



विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं। किसी तरह का अनुशासन न बिगड़े, ये प्राॅक्टोरियल बोर्ड की जिम्मेदारी है। इसलिए बिना अनुमति के छात्रों के कार्यक्रम करने पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रो. राकेश द्विवेदी, चीफ प्रॉक्टर- लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed