फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university invited application for MBA course

Lucknow News: नौकरीपेशा लोग लखनऊ विश्वविद्यालय से एमबीए करने के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

Tue, 24 Sep 2024 06:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
lucknow university invited application for MBA course
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने नौकरी पेशा लोगों को प्रबंधन की शिक्षा देने के लिए पहली बार एग्जीक्यूटिव एमबीए का कोर्स शुरू किया है। इसमें प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 30 सितंबर तक विवि की वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। किसी भी जानकारी के लिए डीन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रबंधन संकाय की डीन प्रो. संगीता साहू ने बताया कि विवि ने बताया कि यह दो वर्षीय डिग्री कोर्स यूजीसी के ब्लेंडेड मोड (मिश्रित शिक्षा) में संचालित होगा। इसका उद्देश्य शिक्षण के लिए आमने सामने की कक्षा विधियों को कंप्यूटर मध्यस्थता गतिविधियों के साथ जोड़ना है। इसमें पारंपरिक और ऑनलाइन शिक्षण विधियों के फायदों को मिलाकर विद्यार्थियों को अधिक रोचक तरीके पढ़ाना होता है। कोर्स का प्रत्येक सेमेस्टर 24 क्रेडिट का होगा। इसके तीसरे सेमेस्टर में विद्यार्थी को स्पेशलाइजेशन चुनने का अवसर दिया जाएगा। विद्यार्थी ह्यूमन रिसोर्स (एचआर), मार्केटिंग और इंटरनेशनल बिजनेस (आईबी) को बतौर स्पेशलाइजेशन कोर्स चुन सकेंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन व ऑफलाइन होंगी कक्षाएं
प्रो. संगीता साहू ने बताया कि कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की 60 फीसदी कक्षाएं ऑफलाइन होंगी, जबकि 40 फीसदी कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। ऑफलाइन कक्षाएं उनकी सुविधानुसार वीकेंड में रखी जाएंगी। कोर्स की फीस प्रतिवर्ष 99800 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed