{"_id":"68756ec5220a34a6f00ac256","slug":"lucknow-university-has-double-standards-on-the-first-day-itself-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1293317-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में पहले दिन ही दोहरे मापदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में पहले दिन ही दोहरे मापदंड
Tue, 15 Jul 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में पहले दिन ही दोहरे मापदंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। पहले ही दिन विश्वविद्यालय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए छात्र वाहन के बिना परिसर में पैदल आते दिखे। लेकिन वही नियम विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों पर लागू नहीं होते नजर आए।
प्रशासन की ओर से जारी स्पष्ट गाइडलाइन के बावजूद दोपहर में कई कर्मचारी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए कैंपस में घूमते देखे गए। छात्रों को जहां प्रवेश द्वारों पर रोककर नियमों का पालन कराया जा रहा था, वहीं कर्मचारियों की ओर से नियमों की खुली अनदेखी कैमरे में कैद हो गई।
प्रॉक्टर कार्यालय की ओर जा रही एक स्कूटी पर दो लोग सवार थे। स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। यह घटना शैक्षणिक परिसर के भीतर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना को दर्शाती है।
विज्ञापन
लाल बारादरी की ओर से एक अधिकारी बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते नजर आए। जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा, तुरंत स्कूटी एक ओर खड़ी की और प्रॉक्टर कार्यालय की ओर पैदल चले गए।
छात्रों के लिए वाहन दिशा-निर्देश:
- गेट संख्या 1, 3, 4 और 7 पर पार्किंग की अनुमति।
- निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने के बाद ही परिसर में पैदल प्रवेश की अनुमति।
- चार पहिया वाहन गेट संख्या 2 व 7 पर ही खड़े करने की अनुमति।
प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव के अनुसार परिसर में किसी को भी यातायात नियमों को तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में गेट पर सुरक्षा कर्मियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
-