फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow university got record application

लखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता के लिए इस साल रिकॉर्ड आवेदन

Sun, 14 Feb 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lucknow university got record application
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्धता के लिए इस साल 21 आवेदन आए हैं, अमूमन 10 से ज्यादा आवेदन नहीं आते थे।
सचिन त्रिपाठी
विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ने के बाद इस साल यहां नए कॉलेज खोलने के लिए रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। विश्वविद्यालय से इस साल चार अन्य जनपद जोड़े गए हैं। हालांकि चार जिले से कुल जितने आवेदन हैं, उससे डेढ़ गुने आवेदन अकेले लखनऊ जिले के ही हैं।
अगले साल पाठ्यक्रम संचालन के लिए इस साल कुल 21 आवेदन आए हैं। आमतौर पर कभी भी नए कॉलेज के लिए 10 से ज्यादा आवेदन नहीं आए हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा 13 आवेदन लखनऊ से हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर चार कॉलेज सीतापुर जिले के हैं। हरदोई और लखीमपुर खीरी में दो-दो कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। रायबरेली जनपद से एक भी कॉलेज का प्रस्ताव नहीं आया है। अब कानपुर विवि के काफी कॉलेज लविवि से सहयुक्त हो गए हैं। लविवि से सहयुक्त कालेजों की कुल संख्या इस समय 526 है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से इस साल जुडे़ चार जनपदों में खुलने वाले नए कॉलेज पर मुहर लविवि से अनुमति के बाद ही लग पाएगी। माना जा रहा था कि इस बार पहला साल होने की वजह से संबद्धता के आवेदन कम होंगे पर इससे उलट इस साल रिकॉर्ड आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मार्च तक हो जाएगा फैसला
लखनऊ और लखनऊ विश्वविद्यालय से संयुक्त चार जनपद के कॉलेजों को 30 मार्च तक नए कोर्स की मान्यता और पुराने का स्थायीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न कर पाने पर कॉलेज अगले सत्र में दाखिले नहीं कर पाएंगे। लविवि के सभी जिलों में नए कॉलेज खोलने और पुराने कॉलेजों में नए कोर्स की मान्यता व पुराने कोर्स के स्थायीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी निर्धारित थी। जिन कॉलेजों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, उनको पांच मार्च तक निरीक्षण के लिए पैनल लेना है। इसकी रिपोर्ट 30 मार्च तक लविवि को उपलब्ध करानी है। इसके बाद रिपोर्ट न मिलने पर कॉलेज को अगले सत्र में दाखिले लेने क़ा हक नहीं होगा।
इन जिलों से आए नए कॉलेज के प्रस्ताव
लखनऊ
यशराज लॉ कॉलेज बाघामऊ गोमती नगर, शकुंतला देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरोजनी नगर, भगवान बख्श सिंह डिग्री कॉलेज खुशी विहार कनौसी, श्री श्याम मनोहर मेमोरियल लॉ कॉलेज निगोहां, सेंट एंथोनी पब्लिक कॉलेज राजाजीपुरम, आरएस लॉ कॉलेज कृष्णा नगर, टीडीएल लॉ कॉलेज कासिमपुर विरूहा, सरोज कॉलेज ऑफ लॉ अहिमामऊ, सरोज एजुकेशन अहिमामऊ, शॉर्प कॉलेज ऑफ एजुकेशन मामपुर बाना इटौंजा, सत्यभामा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, विमला कॉलेज मकदूमपुर, एसएमएस लॉ कॉलेज कासिमपुर विरूहा।

लखीमपुर खीरी
नवोदय महाविद्यालय खीरी, रीना वर्मा महाविद्यालय बाघमारा।
सीतापुर
डॉ. राम बख्श सिंह विद्यालय महाविद्यालय रामनगर मिर्जापुर, इपिक इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन भीरिया महोली, श्री सुंदरलाल जय नारायण वर्मा डिग्री कॉलेज ग्राम रसूलपुर, एसकेबी एजुकेशन बांसूर रामपुर मथुरा।
हरदोई
पायनियर डिग्री कॉलेज खास रोल संडीला, राम लड़ेती दीनानाथ बालिका महाविद्यालय निभापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed